फर्जी बैकलॉग के मामले में जयपुर आरटीओ प्रथम ने दी थाने में शिकायत, जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा

वाहनों को मोटर कार की श्रेणी में बदल दिया

फर्जी बैकलॉग के मामले में जयपुर आरटीओ प्रथम ने दी थाने में शिकायत, जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा

भौतिक निरीक्षण में शामिल नहीं हुए 1000 से अधिक वाहनों की आरसी निरस्त करने की प्रक्रिया कल से शुरू की जाएगी।

जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम कार्यालय में थ्री डिजिट बैकलॉग की जांच पूरी होते ही बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि बैकलॉग का अधिकतर हिस्सा गलत तरीकों से तैयार किया गया था। इस मामले में आरोपी कार्मिकों, दलालों और वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दी गई है। जांच में दो दर्जन से अधिक कार्मिकों के नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई है।

भौतिक निरीक्षण में शामिल नहीं हुए 1000 से अधिक वाहनों की आरसी निरस्त करने की प्रक्रिया कल से शुरू की जाएगी। विभागीय जांच में यह भी सामने आया कि इन्हीं फर्जी बैकलॉग के आधार पर संगठित तरीके से सलूंबर, झुनझुनूं, सवाई माधोपुर सहित विभिन्न जिलों में अवैध रिटेंशन कराए गए। नियमों को ताक पर रखते हुए ट्रक, बस और स्कूटर जैसे वाहनों को मोटर कार की श्रेणी में बदल दिया गया।

जांच में यह भी उजागर हुआ कि दलालों ने कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर यह पूरा खेल रचा। अब पुलिस की विस्तृत जांच में यह खुलासा होगा कि इस षड्यंत्र में और कौन-कौन लोग शामिल थे। आरटीओ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Tags: backlog

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट