महिला चोर गैंग की सरगना गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश जारी 

चांदी की पायल चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश

महिला चोर गैंग की सरगना गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश जारी 

एयरपोर्ट थाना इलाके में ज्वैलरी शॉप में दुकानदार को बातों में उलझा कर चांदी की पायलों से भरी ट्रे चुराने वाली गैंग की सरगना को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

जयपुर।  एयरपोर्ट थाना इलाके में ज्वैलरी शॉप में दुकानदार को बातों में उलझा कर चांदी की पायलों से भरी ट्रे चुराने वाली गैंग की सरगना को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि  गैंग की मुख्य सरगना नीरू उर्फ सोन्या बागरी (38 वर्ष) को कोटा ग्रामीण से गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंग के सदस्य ज्वैलर्स की दुकानों में ग्राहक बनकर दुकानदार को बातों में उलझाते हुए चांदी के जेवरात चुराने की वारदातें अंजाम देती थीं। चोरों ने 5 जनवरी को जगतपुरा बाजार की ज्वैलरी दुकान से चांदी के लाखों रुपए के जेवरात चोरी होने की घटना दर्ज हुई थी।

टीम ने कोटा ग्रामीण के कल्याणपुरा गांव थाना सिमलिया निवासी नीरू उर्फ सोन्या बागरी को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से छह जोड़ी चांदी की पायल बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी दो अन्य रिश्तेदार महिलाएं मौसम और गुड़डी भी इस वारदात में शामिल थीं। इन दोनों की तलाश जारी है।नीरू ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी महिला गैंग के साथ अलग-अलग राज्यों और शहरों में घूमकर ऐसी ही चोरी की वारदातें करती आई है।

जयपुर के प्रताप नगर और झोटवाड़ा थाना क्षेत्रों में भी ऐसी घटनाएं कर चुकी है। कई बार गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुकी है। चोरी से प्राप्त धन से वह अपना और परिवार का खर्च चलाती है।पुलिस टीम के विशेष प्रयासों, खासकर कांस्टेबल ओमप्रकाश और लीलाराम की सूझबूझ से यह सफलता मिली। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है और गहन जांच जारी है।यह सफलता जयपुर पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच की मिसाल है, जिससे शहरवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Read More लखनऊ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और कार्यालयों पर छापेमारी, जरूरी दस्तावेज जब्त

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान