इस्लामाबाद में भीषण हादसा, गैस सिलेंडर फटने से अब तक 8 लोगों की मौत, अन्य 11 घायल

इस्लामाबाद में शादी समारोह के दौरान सिलेंडर विस्फोट

इस्लामाबाद में भीषण हादसा, गैस सिलेंडर फटने से अब तक 8 लोगों की मौत, अन्य 11 घायल

इस्लामाबाद में रिहायशी इमारत में गैस सिलेंडर फटने से आठ लोगों की मौत हो गई। नवविवाहित जोड़ा शामिल। 11 घायल, कई घर क्षतिग्रस्त, जांच जारी।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक रिहायशी इमारत में गैस सिलेंडर फटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है, जिसमें एक नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है। इस घटना में  11 अन्य घायल हुये हैं। 

इस्लामाबाद के उपायुक्त इरफान नवाज मेमन ने रविवार को बताया कि विस्फोट स्थानीय समय के अनुसार आज तड़के करीब दो बजे एक रिहायशी इमारत में हुआ, जहां शादी की रस्म चल रही थी। विस्फोट के कारण इलाके में दहशत फैल गयी। इसके कारण आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारी ने बताया, अब तक मलबे के नीचे फंसे 19 लोगों को बचाया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अधिकारियों ने बताया कि धमाके से आसपास के कम से कम चार घर प्रभावित हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि धमाके की सही वजह का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा। पाकिस्तान सीनेट के चेयरमैन यूसुफ रजा गिलानी ने शादी के दौरान हुई इस घटना पर गहरा दुख जताया और इसे दिल दहला देने वाली घटना बताया क्योंकि इसके कारण एक परिवार के लिए खुशियां मातम में बदल गयीं। उन्होंने पीड़ति परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और बार-बार होने वाले गैस सिलेंडर धमाकों पर ङ्क्षचता जताई और संबंधित विभागों से सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने, कानूनों का पालन सुनिश्चित करने और ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब