प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग की कार्यशाला का समापन : बैठक में मनरेगा को लेकर जनजागरण की बनी रणनीति, भूपेश ने लोगों के बीच जनजागरण अभियान चलाने का किया आग्रह

मनरेगा योजना बदलाव को लेकर चर्चा की 

 प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग की कार्यशाला का समापन : बैठक में मनरेगा को लेकर जनजागरण की बनी रणनीति, भूपेश ने लोगों के बीच जनजागरण अभियान चलाने का किया आग्रह

प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश ने कार्यकर्ताओं से मनरेगा योजना में बदलाव और इसके ग्रामीणों व एससी समुदाय पर नकारात्मक असर के बारे में जनजागरण अभियान चलाने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर लोकतंत्र की हत्या और जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग की दो दिवसीय जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी संयुक्त कार्यशाला का पीसीसी में समापन हुआ। एससी विभाग प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश ने कार्यशाला में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को मनरेगा योजना बदलाव को लेकर चर्चा की और लोगों के बीच जाकर जनजागरण अभियान चलाने का आग्रह किया।

बैठक के दूसरे दिन जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में भूपेश ने मौजूद कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने मनरेगा योजना में बदलाव कर गांव के करोड़ों लोगों की रोजी रोटी पर कुठाराघात किया है। महात्मा गांधी का नाम हटाकर नियमों में किए बदलाव से अब लोगों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पाएगा। लोग शहरों की तरफ पलायन करेंगे। प्रदेश के एससी समुदाय के लोग इस निर्णय से काफी ज्यादा प्रभावित होंगे। भूपेश ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर जनता की आवाज उठाने वाले नेताओं को जेल में डालने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस सरकार में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किया जा रहा है। जनता इनके शासन से त्रस्त हो चुकी है और आगामी चुनावों में इनको उखाड़ फेंकने का मानस बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे गांव गांव जाकर लोगों को मनरेगा में बदलाव के गलत प्रभाव के बारे में बताएं और जनजागरण अभियान के माध्यम से लोगों को सच्चाई से अवगत कराएं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह