नवनिर्मित पुल का उद्घाटन : गोपाल शर्मा ने संतों को किया नमन, कहा- सेतु सिंध के महान संतों की तपस्थली अमरापुर की भावना और समाज सेवा की धारा को देगा नई दिशा

समारोह में विशाल सिंधी समाज की उपस्थिति

नवनिर्मित पुल का उद्घाटन : गोपाल शर्मा ने संतों को किया नमन, कहा- सेतु सिंध के महान संतों की तपस्थली अमरापुर की भावना और समाज सेवा की धारा को देगा नई दिशा

रेलवे स्टेशन लोहपथ को सिंधी कैम्प बस स्टैंड परिवहन पथ से जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल का नामकरण एवं उद्घाटन शनिवार को भव्य समारोह के साथ किया गया। पुल को श्री अमरापुर सेतु नाम प्रदान करते हुए उद्घाटन प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष परम पूज्य सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश  महाराज, संत मंडल तथा सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल शर्मा के कर कमलों से संपन्न हुआ।

जयपुर। रेलवे स्टेशन लोहपथ को सिंधी कैम्प बस स्टैंड परिवहन पथ से जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल का नामकरण एवं उद्घाटन शनिवार को भव्य समारोह के साथ किया गया। पुल को श्री अमरापुर सेतु नाम प्रदान करते हुए उद्घाटन प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष परम पूज्य सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश  महाराज, संत मंडल तथा सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल शर्मा के कर कमलों से संपन्न हुआ। विधायक गोपाल शर्मा ने संतों के प्रति नमन व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेतु सिंध के महान संतों की तपस्थली अमरापुर की भावना और समाज सेवा की धारा को नई दिशा देगा।

स्वामी भगत प्रकाश महाराज ने बताया कि सिंध में रेत के टीलों पर स्थापित श्री अमरापुर स्थान की परंपरा आज विश्व भर में फैले प्रेम प्रकाश आश्रमों के माध्यम से सेवा कार्य के रूप में आगे बढ़ रही है। जयपुर में वर्षों से श्री अमरापुर जल मंदिर द्वारा निशुल्क अन्न-प्रसादी वितरण और चार मोक्ष वाहन सहित 7 मॉच्युरी बॉक्स सेवाएं निरंतर संचालित हैं। समारोह में विशाल सिंधी समाज की उपस्थिति रही। संत मोनूराम जी महाराज ने स्वामी टेऊँराम जी महाराज के जीवन चरित्र व वाणी को शिक्षण पाठ्यक्रम में शामिल करने का आग्रह भी रखा। कार्यक्रम में कई संत, समाजसेवी और गणमान्य उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना