ऊर्जा क्षेत्र में तीसरे नम्बर पर पहुंचा भारत, राज्य सरकार के माध्यम से होगा सोलर निवेशकों की समस्याओं का समाधान : जोशी

भारत ऊर्जा क्षेत्र में 5वें से तीसरे नम्बर पर पहुंच गया 

ऊर्जा क्षेत्र में तीसरे नम्बर पर पहुंचा भारत, राज्य सरकार के माध्यम से होगा सोलर निवेशकों की समस्याओं का समाधान : जोशी

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि भारत ऊर्जा क्षेत्र में 5वें से तीसरे नम्बर पर पहुंच गया है।

जयपुर। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि भारत ऊर्जा क्षेत्र में 5वें से तीसरे नम्बर पर पहुंच गया है। हम पहले नम्बर पर आने के लिए प्रयासरत हैं। जोशी नवीकरणीय ऊर्जा समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। जोशी ने कहा कि सोलर एनर्जी की पहुंच आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सब्सिडी भी दे रहे हैं। किसानों के लिए सोलर एनर्जी बहुत काम की है। राजस्थान में सोलर एनर्जी में बहुत ज्यादा सम्भावनायें हैं और यहां डिमांड को इससे पूरा किया जा सकता है। 

बॉर्डर जिलों के कई गांव में आज भी अंधेरा होने के सवाल पर कहा, कि बिजली से वंचित क्षेत्रों में बिजली उपलब्धता के लिए हम राज्यों को सहयोग कर रहे हैं। वंचित सभी गांव में बिजली पहुंचाने का काम पूरा किया जाएगा। सोलर निवेशकों को भूमि अवाप्ति से जुड़ी परेशानियों पर कहा कि कई बार भूमि अवाप्ति में परेशानी आती है। राज्य सरकार इस मामले में उचित कार्यवाही करेगी। सोलर निवेशकों से बात करके राज्य सरकार जल्दी ही उचित समाधान निकालेगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब  रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब 
वीर अहलावत ने अंतिम राउंड में शानदार 62 का स्कोर खेलते हुए 19-अंडर 261 के साथ जयपुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट...
पुलिस का ऑपरेशन दिव्य प्रहार : ड्रग माफिया के पेट्रोल पम्प, लग्जरी वाहन, आलीशान बंगले समेत 125 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज
पुतिन के दिल्ली आते ही अमेरिका को आई भारत की याद : क्वॉड का हवाला देकर लगाई दोस्ती की गुहार, पाकिस्तान को झटका
वनडे सीरीज : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और निर्णायक वनडे, मैच में टीम संयोजन में बदलाव कर सकता है भारत
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट
महिला वेश में पहाड़ में छुपा था आरोपी : गैराज में खड़ी 18 लग्जरी कारों में लगाई थी आग, पुलिस ने दबोचा 
आज का भविष्यफल