भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मदन राठौड़ से की शिष्टाचार भेंट, मुकेश पारीक ने बीयूवीएम प्रतिनिधिमण्डल से करवाया परिचय 

जीएसटी में करीब 1067 संशोधन बीयूवीएम के सुझावों पर हुए हैं

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मदन राठौड़ से की शिष्टाचार भेंट, मुकेश पारीक ने बीयूवीएम प्रतिनिधिमण्डल से करवाया परिचय 

भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के चेयरमेन बाबूलाल गुप्ता ने एक प्रतिनिधिमण्डल के साथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन राठौड़ से भेंट की

जयपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के चेयरमेन बाबूलाल गुप्ता ने एक प्रतिनिधिमण्डल के साथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन राठौड़ से भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय प्रभारी एवं बीयूवीएम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश पारीक, बीयूवीएम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मनोज मुरारका , राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष कैलाश खण्डेलवाल उपस्थित रहे। मुकेश पारीक ने बीयूवीएम प्रतिनिधिमण्डल से बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को परिचय करवाया।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट में गुप्ता ने बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल सात करोड़ व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र राष्ट्र स्तर का व्यापार मण्डल है। बीयूवीएम केन्द्र सरकार को समय-समय पर व्यापार तथा उद्योग के लिए नीति निर्धारण के लिए सुझाव देता रहता है तथा इन सुझावों को केन्द्र सरकार गम्भीरता से लेती है। जीएसटी में करीब 1067 संशोधन बीयूवीएम के सुझावों पर हुए हैं। इसी प्रकार उपभोक्ता मामलात, स्वास्थ्य मंत्रालय, आयात-निर्यात मंत्रालय आदि मंत्रालयों द्वारा बनाए गए नियमों में बीयूवीएम अहम भूमिका निभाता रहा है। चर्चा में गुप्ता ने यह भी बताया कि राजस्थान की 247 मण्डियां राजनैतिक धूरी का कार्य भी करती है। प्रदेश की मण्डियां किसान, व्यापारी, उद्योगपति, उपभोक्ता तथा मजदूरों की साझा पंचायत भी कही जा सकती है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल तथा राजस्थान खा़द्य पदार्थ व्यापार संघ की कार्यशैली को सराहा तथा बीयूवीएम को सर्ववर्गहिताय भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्य करने हेतु सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित