वन और पशुपालन विभाग की पहल : बाघ-तेंदुओं की सुरक्षा के लिए बड़ा अभियान, कैनाइन डिस्टेंपर वायरस पर संयुक्त वार

श्वानों का समय पर टीकाकरण वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण

वन और पशुपालन विभाग की पहल : बाघ-तेंदुओं की सुरक्षा के लिए बड़ा अभियान, कैनाइन डिस्टेंपर वायरस पर संयुक्त वार
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों, तेंदुओं और अन्य मांसाहारी वन्यजीवों को कैनाइन डिस्टेंपर वायरस के संभावित खतरे से सुरक्षित रखने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा।

जयपुर। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों, तेंदुओं और अन्य मांसाहारी वन्यजीवों को कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) के संभावित खतरे से सुरक्षित रखने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक शारदा प्रताप सिंह के निर्देशानुसार रणथंभौर टाइगर रिजर्व (प्रथम) सवाई माधोपुर तथा रणथंभौर टाइगर रिजर्व (द्वितीय) करौली में वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीमें अभयारण्य क्षेत्र से सटे गांवों में श्वानों का टीकाकरण कर रही हैं। अभियान के तहत सवाई माधोपुर वन मंडल के फलोदी, खंडार एवं आरओपीटी परिक्षेत्र के आमली, हलोंदा, खंडार, गणेशधाम और शेरपुर सहित विभिन्न गांवों में 25 मई से 9 जून तक श्वानों को कैनाइन डिस्टेंपर का टीका लगाया गया।

इसी प्रकार करौली वन मंडल के नैनिया की एवं मंडरायल परिक्षेत्र के खोह, डांग भावपुर, ऊंची मुवारी, हरिकी, कल्याणपुरा तथा नींदर-झरीला गांवों में 28 मई से 9 जून तक विशेष टीकाकरण अभियान संचालित किया गया। वन अधिकारियों के अनुसार कैनाइन डिस्टेंपर वायरस घरेलू एवं आवारा श्वानों से वन्यजीवों में फैल सकता है। यह संक्रमण बाघ, तेंदुआ, लकड़बग्घा समेत अन्य मांसाहारी वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। ऐसे में श्वानों का समय पर टीकाकरण वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित...
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज