सेवानिवृत्ति पर सेवामूल्यांकन और वित्तीय कार्रवाई का निर्देश, नियमों के तहत पूरी की जाएगी प्रक्रिया

सेवानिवृत्ति से पहले होगी सख्त पड़ताल

सेवानिवृत्ति पर सेवामूल्यांकन और वित्तीय कार्रवाई का निर्देश, नियमों के तहत पूरी की जाएगी प्रक्रिया
राज्य सरकार ने तकनीकी अधिकारियों और सिविल सेवाओं से जुड़ी सेवानिवृत्ति प्रक्रियाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं

जयपुर। राज्य सरकार ने तकनीकी अधिकारियों और सिविल सेवाओं से जुड़ी सेवानिवृत्ति प्रक्रियाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सेवा समाप्ति के पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी लंबित जांच या आरोप के संबंध में स्पष्ट रूप से सेवामूल्यांकन करने का प्रावधान किया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, यदि सेवानिवृत्ति के समय तक कर्मचारी पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित है, तो उनकी अंतिम सेवा रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा, यदि कर्मचारी ने नियमों के विरुद्ध अतिरिक्त धनराशि प्राप्त की है, तो उसे समय पर समायोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में यह भी बताया गया है कि यदि किसी अधिकारी ने निर्धारित राशि से अधिक प्राप्त कर ली है और समायोजन नहीं कराया गया है, तो यह राशि पेंशन ग्रेच्युटी से कटौती की जाएगी। यह प्रक्रिया नियमों के तहत पूरी की जाएगी। इस आदेश पर निदेशक एवं विशेष सचिव इंद्रजीत सिंह के हस्ताक्षर हैं, और यह राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के तहत लागू किया गया है। यह कदम राज्य के कर्मचारियों की सेवा प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमानुसार बनाए रखने के लिए लिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव