आईपीएल का खुमार : जाम की मार, युवाओं में जोश, ईआरसीपी के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद

शहर में जगह-जगह लगा ट्रैफिक जाम

आईपीएल का खुमार : जाम की मार, युवाओं में जोश, ईआरसीपी के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद

राजस्थान खेल परिषद के अधिकारियों ने बार-बार दावा किया कि किसी खेल मैदान पर पार्किंग नहीं की जाएगी ताकि ग्राउण्ड खराब नहीं हो।

जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले ने राजधानी जयपुर को पूरी तरह क्रिकेटमय कर दिया। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। हालांकि इस जुनून की कीमत लोगों को शहर में जगह-जगह लगे भारी ट्रैफिक जाम के रूप में चुकानी पड़ी। मैच शुरू होने से पहले दोपहर से ही शहर की मुख्य सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। विशेष रूप से टोंक रोड और स्टेडियम के आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम से लोग परेशान नजर आए। पुलिस और ट्रैफिक विभाग यातायात के सुचारु संचालन के लिए प्रयास करता दिखा। 

धन्यवाद का दिखा अनूठा अंदाज
मैच के दौरान एक खास दृश्य भी देखने को मिला, जब स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद किया। यह धन्यवाद ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) के क्रियान्वयन को लेकर दिया गया। यह परियोजना पूर्वी राजस्थान के पानी संकट को दूर करने में मील का पत्थर साबित होगी। स्टेडियम में साउथ-ईस्ट स्टेंड में दर्शक पोस्टर हाथों में थामे थे, जिन पर मुख्यमंत्री के फोटो के साथ राजस्थान कैनाल, भजन लाल लिखा नजर आ रहा था। दर्शक दीर्घा में बैठे युवा भजन लाल जिन्दावाद के नारे भी लगाते नजर आए।

खेल भवन और एकेडमी की छत पर कुर्सियां रहीं खाली
राजस्थान खेल परिषद की ओर से निर्माणाधीन खेल भवन और आरसीए एकेडमी की छत पर भी विशेष कुर्सियां लगाई गईं। दोनों जगह करीब सौ-सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई लेकिन पूरे मैच के दौरान ये कुर्सियां खाली ही पड़ी रहीं।   

विराट के फैन कूदे ग्राउंड में पुलिस ने हिरासत में लिया
ज्योतिनगर थाना इलाके में रविवार शाम को विराट कोहली के एक प्रशंसक सुरक्षा नियमों को तोड़ एसएमएस स्टेडियम में कूद गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। थानाअधिकारी संतरा मीणा ने बताया कि युवक सूजल गुर्जर (19) परतवाड़ा अमरावती, गुजरात, अनुज (19) कमालगंज फारुखाबाद और बनवारी (22) मौजमाबाद जयपुर के रहने वाले है। ये तीनों किक्रेटर विराट कोहली के फैन है। युवकों ने जैसे ही कोहली को मैदान में देखा तो सुरक्षा नियमों को तोड़ते हुए ग्राउंड में कूद गए। जिस पर पुलिस ने उसे बीएनएस-170 में दस्तयाब किया है।

Read More पीएम मोदी ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं, कहा-महिलाएं पक्के इरादे, रचनात्मकता और बेमिसाल जोश के साथ भारत की तरक्की को दे रही आकार

तेज धूप में दर्शकों की लम्बी कतारें
स्टेडियम के भीतर और बाहर दर्शकों का जोश देखने लायक था। कड़ी गर्मी के बावजूद लोग दोपहर से ही स्टेडियम के बाहर पहुंचने लगे थे। कई गेटों पर लंबी-लंबी कतारें देखी गईं, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। तेज धूप के बीच दर्शकों ने धैर्य बनाए रखा और अपने चहेते खिलाड़ियों को देखने के लिए घंटों इंतजार किया।

Read More चिरंजीवी का सरकार ने पहले नाम बदला : अब योजना बदहाल, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रही कैशलेस सुविधा

फुटबॉल ग्राउंड बना पार्किंग 
राजस्थान खेल परिषद के अधिकारियों ने बार-बार दावा किया कि किसी खेल मैदान पर पार्किंग नहीं की जाएगी ताकि ग्राउण्ड खराब नहीं हो। जयपुर में पहले ही मैच के दौरान फुटबाल का ग्राउण्ड वीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग बना रहा।

Read More महिला दिवस पर विशेष : राजस्थान की बेटी पर समाज का फैसला, पढ़ाई हां; आजादी आधी

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि...
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश