किसानों के लिए राहत की खबर : बेमौसम बारिश से फसल खराब होने पर मिलेगा बीमा क्लेम, 72 घंटे में सूचना देना अनिवार्य

बीमा कवरेज में शामिल किया 

किसानों के लिए राहत की खबर : बेमौसम बारिश से फसल खराब होने पर मिलेगा बीमा क्लेम, 72 घंटे में सूचना देना अनिवार्य

राज्य में बेमौसम वर्षा, ओलावृष्टि और चक्रवाती प्रभाव से प्रभावित किसानों के लिए राहत: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कटाई के बाद 14 दिन तक खेत में रखी फसल खराब होने पर बीमा क्लेम का लाभ। बीमित किसानों को 72 घंटे में सूचना दर्ज करानी होगी।

जयपुर। राज्य में हो रही बेमौसम वर्षा, ओलावृष्टि एवं चक्रवाती प्रभाव से प्रभावित किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी रबी फसलों के खराब होने पर अब किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम का लाभ मिल सकेगा। कृषि विभाग के अनुसार, कटाई के बाद अधिकतम 14 दिनों की अवधि तक खेत में रखी फसल यदि असामयिक वर्षा या प्राकृतिक आपदाओं के कारण खराब होती है, तो उसे बीमा कवरेज में शामिल किया गया है। इससे प्रभावित किसानों को व्यक्तिगत आधार पर नुकसान की भरपाई का प्रावधान है।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए बीमित किसानों को फसल खराबे की सूचना 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य होगा। सूचना कृषि रक्षक पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 14447 पर दर्ज करवाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त किसान संबंधित बीमा कंपनी, नजदीकी कृषि कार्यालय या बैंक में भी निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से जानकारी दे सकते हैं।

कृषि विभाग ने सभी बीमा कंपनियों को निर्देशित किया है कि प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फील्ड सर्वे शुरू किया जाए, ताकि नुकसान का सही आकलन कर शीघ्र बीमा क्लेम का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे मौके पर पहुंचकर फसल खराबे का निरीक्षण करें और प्रभावित किसानों को त्वरित राहत दिलाने में सहयोग करें।

Read More पुलिस आयुक्त की पहल : बाज़ारों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को व्यापारियों से संवाद, व्यापारियों का सहयोग, फरवरी में प्रतिष्ठानों के बाहर लगे 48 सीसीटीवी कैमरे

Post Comment

Comment List

Latest News

किसानों के लिए राहत की खबर : बेमौसम बारिश से फसल खराब होने पर मिलेगा बीमा क्लेम, 72 घंटे में सूचना देना अनिवार्य किसानों के लिए राहत की खबर : बेमौसम बारिश से फसल खराब होने पर मिलेगा बीमा क्लेम, 72 घंटे में सूचना देना अनिवार्य
राज्य में बेमौसम वर्षा, ओलावृष्टि और चक्रवाती प्रभाव से प्रभावित किसानों के लिए राहत: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत...
पश्चिम बंगाल​ विधानसभा चुनाव: अधिकारियों के तबादलों को हाईकोर्ट में चुनौती, चुनाव आयोग की शक्तियों पर उठे सवाल
इजरायली पीएम नेतन्याहू का कड़ा रुख: ईरान में सत्ता परिवर्तन के लिए जमीनी कार्रवाई की जरूरत, ईरान के शासन को हवाई हमलों से नहीं उखाड़ा जा सकता
टेक्निशियन भर्ती-2025 सीबीटी की उत्तरकुंजी जारी: 27 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी, जमा करना होगा 50 रुपए शुल्क
उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का शामलाजी रोड़ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा 
केरल में यूडीएफ गठबंधन की जीत निश्चित : सत्ता में आने के बाद खूबसूरत राज्य के निर्माण के लिए करेंगे काम, राहुल गांधी बोले- जनता बदलाव के लिए तैयार
बिरला ऑडिटोरियम में FICCI FLO माइंडफुलनेस समिट संपन्न : अर्जुन कपूर बने आकर्षण का केंद्र, महिलाओं को मिला आत्मविकास का मंत्र