राजस्थान सरकार ने ठुकराई पंजाब की पानी रॉयल्टी मांग, मंत्री सुरेश रावत का पलटवार

पंजाब सरकार की हमें इस संबंध में कोई चिट्टी नहीं मिली

राजस्थान सरकार ने ठुकराई पंजाब की पानी रॉयल्टी मांग, मंत्री सुरेश रावत का पलटवार

पंजाब द्वारा पानी के बकाया शुल्क की मांग को राजस्थान सरकार ने खारिज। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने निराधार और चुनावी मुद्दा बताया। पुराने व अंतरराज्यीय जल समझौतों में रॉयल्टी का कोई प्रावधान नहीं। सरकार अपने अधिकारों पर कायम।

जयपुर। पंजाब सरकार द्वारा पानी के बकाया शुल्क की मांग को राजस्थान सरकार ने सख्ती से खारिज कर दिया है। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह निराधार और चुनावी एजेंडा करार दिया है।

रावत ने कहा कि पंजाब सरकार की हमें इस संबंध में कोई चिट्टी नहीं मिली है, अगर चिट्ठी मिलती है तो विधिक राय लेते हुए उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रावत ने कहा कि वर्ष 1920 के समय भारत में ब्रिटिश सरकार का शासन था और उस दौरान हुए सभी समझौते उनके हितों को ध्यान में रखकर किए गए थे। उस समय रॉयल्टी का भुगतान पंजाब को नहीं, बल्कि ब्रिटिश सरकार को किया जाना था।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराज्यीय जल समझौतों 1955, 1959 और 1985 में कहीं भी पानी पर रॉयल्टी का उल्लेख नहीं है। ऐसे में पंजाब की ओर से की जा रही मांग पूरी तरह अनुचित है।

मंत्री रावत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को “ब्रिटिश मानसिकता” से बाहर आना चाहिए और तथ्यों के आधार पर बात करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मुद्दा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है और इससे जनता को गुमराह करने की कोशिश भी हो सकती है।

Read More एलपीजी संकट से मचा हड़कंप : इंडक्शन चूल्हों की मांग में 50 प्रतिशत का इजाफा, जयपुर के रेस्टोरेंट-केटरिंग-हलवाई अब बिजली पर निर्भर

राजस्थान सरकार ने साफ कर दिया है कि इस तरह की मांगों का कोई औचित्य नहीं है और राज्य अपने अधिकारों पर कायम रहेगा। वहीं दूसरी ओर रावत ने यमुना का पानी राजस्थान लाने को लेकर कहा की डीपीआर फाइनल हो चुकी है अब सिर्फ इसमें पीने का पानी कहां कहाँ दिया जाएगा, इस पर हरियाणा और राजस्थान के बीच में सहमति बननी बाकी है।

Read More जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का शामलाजी रोड़ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा  उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का शामलाजी रोड़ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा 
रेलवे ने उदयपुर सिटी-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस और असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस को शामलाजी रोड स्टेशन पर अस्थाई ठहराव...
केरल में यूडीएफ गठबंधन की जीत निश्चित : सत्ता में आने के बाद खूबसूरत राज्य के निर्माण के लिए करेंगे काम, राहुल गांधी बोले- जनता बदलाव के लिए तैयार
बिरला ऑडिटोरियम में FICCI FLO माइंडफुलनेस समिट संपन्न : अर्जुन कपूर बने आकर्षण का केंद्र, महिलाओं को मिला आत्मविकास का मंत्र 
चुनाव आयोग के तबादला विवाद पर ममता के समर्थन में आए उमर अब्दुल्ला : केवल गैर-भाजपा शासित राज्यों में होते है बड़े पैमाने पर तबादले, बोले- हेरफेर के प्रयास से नहीं बदलेंगे नतीजे
जी-7 के छह सदस्यों सहित 7 देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में दिखाई तत्परता, ईरानी हमलों की निंदा की
जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर भजनलाल शर्मा की बैठक : बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर, कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश 
प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी : सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, जानें कितने बढ़े दाम