राजनिवेश पोर्टल से 14 विभागों की 143+ सेवाएं एक मंच पर, राजस्थान बन रहा निवेश का प्रमुख केंद्र

समय-सीमा को 60 दिनों से घटाकर 30 दिन कर दिया 

राजनिवेश पोर्टल से 14 विभागों की 143+ सेवाएं एक मंच पर, राजस्थान बन रहा निवेश का प्रमुख केंद्र

राजस्थान की निवेशपरक नीतियों से राज्य तेजी से देश के प्रमुख औद्योगिक गंतव्यों में शामिल हो रहा। ‘रिप्स 2024’ से निवेश बढ़ा, भूमि उपयोग परिवर्तन की अवधि 30 दिन कर दी और राजनिवेश पोर्टल 14 विभागों की 143 सेवाओं के साथ राष्ट्रीय सिंगल विंडो से जुड़ा।

जयपुर। राज्य सरकार की निवेशपरक नीतियों के चलते राजस्थान तेजी से देश के प्रमुख औद्योगिक गंतव्यों में अपनी पहचान बना रहा है। ‘रिप्स 2024’ के माध्यम से निवेश को बढ़ावा दिया गया है, वहीं उद्योग स्थापना की प्रक्रियाओं को भी सरल और समयबद्ध बनाया गया है।

सरकार ने भूमि उपयोग परिवर्तन की समय-सीमा को 60 दिनों से घटाकर 30 दिन कर दिया है, जिससे निवेशकों को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही राजनिवेश पोर्टल को राष्ट्रीय सिंगल विंडो सिस्टम से जोड़ दिया गया है, जिसके जरिए अब 14 विभागों की 143 से अधिक सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हो रही हैं।

युवाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य कौशल नीति और राजस्थान युवा नीति के तहत विभिन्न पहल की जा रही हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप निजी क्षेत्र में करीब 3 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। सरकार का मानना है कि इन सुधारों से निवेश माहौल बेहतर हुआ है और प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिली है।

Post Comment

Comment List

Latest News

टेक्निशियन भर्ती-2025 सीबीटी की उत्तरकुंजी जारी: 27 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी, जमा करना होगा 50 रुपए शुल्क टेक्निशियन भर्ती-2025 सीबीटी की उत्तरकुंजी जारी: 27 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी, जमा करना होगा 50 रुपए शुल्क
रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन भर्ती-2025 की सीबीटी-1 परीक्षा की उत्तरकुंजी (Answer Key) और ऑब्जेक्शन ट्रैकर लिंक लाइव कर दिया...
उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का शामलाजी रोड़ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा 
केरल में यूडीएफ गठबंधन की जीत निश्चित : सत्ता में आने के बाद खूबसूरत राज्य के निर्माण के लिए करेंगे काम, राहुल गांधी बोले- जनता बदलाव के लिए तैयार
बिरला ऑडिटोरियम में FICCI FLO माइंडफुलनेस समिट संपन्न : अर्जुन कपूर बने आकर्षण का केंद्र, महिलाओं को मिला आत्मविकास का मंत्र 
चुनाव आयोग के तबादला विवाद पर ममता के समर्थन में आए उमर अब्दुल्ला : केवल गैर-भाजपा शासित राज्यों में होते है बड़े पैमाने पर तबादले, बोले- हेरफेर के प्रयास से नहीं बदलेंगे नतीजे
जी-7 के छह सदस्यों सहित 7 देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में दिखाई तत्परता, ईरानी हमलों की निंदा की
जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर भजनलाल शर्मा की बैठक : बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर, कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश