जेल अधीक्षक वैभव भारद्वाज निलंबित : गृह विभाग ने जारी किए आदेश, निलंबन के कारणों का खुलासा नहीं 

आदेश जारी किया गया

जेल अधीक्षक वैभव भारद्वाज निलंबित : गृह विभाग ने जारी किए आदेश, निलंबन के कारणों का खुलासा नहीं 
राजस्थान सरकार ने जिला कारागृह, जयपुर के अधीक्षक वैभव भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने जिला कारागृह, जयपुर के अधीक्षक वैभव भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 13(1)(ए) के तहत की गई है। गृह (ग्रुप-12) विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया।

आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान भारद्वाज का मुख्यालय उप महानिरीक्षक कारागार, रेंज जोधपुर के कार्यालय में निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमों के अनुसार अवकाश वेतन के बराबर निर्वाह भत्ता एवं अन्य देय भत्ते प्रदान किए जाएंगे। वैभव भारद्वाज पूर्व में टोंक जिला कारागृह में अधीक्षक के पद पर कार्यरत रह चुके हैं और वर्तमान में जयपुर जिला कारागृह में नियुक्त थे। हालांकि निलंबन के कारणों का खुलासा सरकारी आदेश में नहीं किया गया है। यह आदेश संयुक्त शासन सचिव अनुराधा गोगिया ने जारी किया है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान