जोधपुर दंगों पर गृह राज्यमंत्री का बयान: दोषियों को नहीं जाएगा बख्शा, विपक्ष को दी राजनीति नहीं करने की नसीहत

एक दल जोधपुर के लिए रवाना हुआ है। यह दल वहां से घटना की समीक्षा करेगा और अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देगा।

जोधपुर दंगों पर गृह राज्यमंत्री का बयान: दोषियों को नहीं जाएगा बख्शा, विपक्ष को दी राजनीति नहीं करने की नसीहत

दोषियों को बख्शा नही जाएगा : गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सीएमओ में बैठक के बाद गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि जोधपुर में जो घटना हुई उसकी हम निंदा करते हैं. इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए. त्यौहार के वक्त जो तनावपूर्ण माहौल बना है , उसे ठीक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुबह से ही जोधपुर के हालातों पर लगातार अधिकारी संपर्क कर रहे हैं। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक के बाद निर्देश दिए हैं कि एक दल जोधपुर के लिए रवाना हुआ है। यह दल वहां से घटना की समीक्षा करेगा और अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देगा।

विपक्ष ऐसे वक्त में राजनीति नही करे
 राजेंद्र यादव ने कहा कि यह वक्त किसी भी तरह की राजनीति करने का नहीं है। अगर विपक्ष के लोग इस तरह के तनावपूर्ण माहौल में अपनी सियासत कर रहे हैं तो वह गलत है । इस वक्त सभी को एकजुट होकर किस तरफ से शांति बनाए जाए । इस पर काम करने की जरूरत है।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
राजेंद्र यादव ने यह भी साफ कर दिया कि दोषी किसी भी धर्म का हो बख्सा नही जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घटना के दोषी किसी भी धर्म या समुदाय से हो उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जोधपुर में कर्फ्यू लगाया गया है , फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है ।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग