लकी लक्ष्मी महोत्सव के नए आगाज के साथ जयपुर शहर होगा रौशन

12 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक चलेगा

लकी लक्ष्मी महोत्सव के नए आगाज के साथ जयपुर शहर होगा रौशन

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल ने अपने बहुप्रतीक्षित लकी लक्ष्मी, महोत्सव 12 अक्टूबर से 26 नवम्बर की घोषणा कर दी है. जो इस बार 'गेट ब्लेस्ड, बी लकी' थीम के साथ जयपुर में भव्य रूप से आयोजित होने जा रहा है।

जयपुर। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने अपने बहुप्रतीक्षित लकी लक्ष्मी, महोत्सव 12 अक्टूबर से 26 नवम्बर की घोषणा कर दी है. जो इस बार 'गेट ब्लेस्ड, बी लकी' थीम के साथ जयपुर में भव्य रूप से आयोजित होने जा रहा है। इस वर्ष का महोत्सव पिछले आयोजनों से मिली महत्वपूर्ण सीख के आधार पर और भी बेहतर व गहन अनुभव प्रदान करने का वादा करता है। यह नवीनीकृत महोत्सव, जयपुर के प्रमुख स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें आभूषण विक्रेताओं को उपभोक्ताओं से सीधे जुड़ने के लिए शानदार मंच मिलेगा। इस आयोजन में कई नए डिजाइन और बेहतरीन शिल्प कौशल के माध्यम से आधुनिक और पारंपरिक आकर्षण का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।

लगभग 10 करोड़ रुपए के पुरस्कार के साथ, लकी लक्ष्मी महोत्सव में आकर्षक प्रतियोगिताएं और रोमांचक गतिविधियां होंगी, जिनका उ‌द्देश्य भारतीय आभूषण इंडस्ट्री को पुनर्जीवित करना और प्रतिभागियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करना है। इस महोत्सव में भाग लेने वाले लोगों को निश्चित उपहार जीतने के कई अवसर मिलेंगे और वे साप्ताहिक और बंपर पुरस्कार ड्रा में भी हिस्सा ले सकेंगे। विभिन्न विज्ञापन और मार्केटिंग चैनलों के माध्यम से किए गए व्यापक प्रचार प्रयासों के कारण इस कार्यक्रस में भाग लेने वाले स्टोर्स पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है. जिससे यह आयोजन और भी. जीवंत और उल्लासपूर्ण बन जाएगा।

इसके साथ ही, GIC आगामी B2B इवेंट, GJS इंडिया जेम एंड ज्वैलरी शो की तैयारी में जुड़ा है, जो मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन उ‌द्योग के पेशेवरों को जोड़ने, नेटवर्किंग करने और नए व्यापारिक अवसरों का पता लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GIC) के चेयरमैन सैय्यम मेहरा ने इस नए प्रारूप के प्रति अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए कहा, "हम लकी लक्ष्मी महोत्सव को उसके लए और उन्नत रूप में प्रस्तुत करते हुए बेहद खुश हैं। महत्वपूर्ण फीडबैक के आधार पर, हमने इस साल के आयोजन को और भी रोमांचक और पुरस्कृत बनाने के लिए कई नए तत्व जोड़े हैं। कार्यकारी समिति के सदस्य शुबांग मित्तल ने बताया कि हम जयपुर के ज्वेलरी मार्केट और उसके आगे के क्षेत्रों में इस महोत्सव के प्रभाव को देखने के लिए उत्सुक हैं।"

GIC के डायरेक्टर और लकी लक्ष्मी महोत्सव के संयोजक कमल सिंघानिया ने कहा, "इस साल का महोत्सव ग्राहकों और ज्वेलर्स दोनों के लिए नए उत्साह और अवसर लेकर आया है। हमारे उन्नत ऑफर और इनामों की विविधता के साथ, हम समृ‌द्धि और सफलता का भव्य तरीके से जश्न मनाना चाहते हैं। हम सभी को आमंत्रित करते हैं कि वे लकी लक्ष्मी महोत्सव में भाग लें और इसका भरपूर लाभ उठाएं।"

Read More घुंघरुओं की गूंज में तांडव का तेज : जयपुर घराने का कथक रचता है लय और शक्ति की अद्भुत कहानी, राजस्थानी वीरता, शिव तांडव की ऊर्जा और कृष्ण भक्ति की कोमलता का अनोखा संगम

लकी लक्ष्मी के संयुक्त संयोजक मनोज झा ने कहा, "लकी लक्ष्मी महोत्सव हमेशा से आभूषण उद्‌योग में उत्सव और सफलता का प्रतीक रहा है, यह इस समय की आवश्यकता है क्योंकि इसका उद्देश्य छोटे, मध्यम और बड़े ज्वेलर्स को एक मंच पर एकत्र करना है, जिससे वे सामूहिक रूप से लाभान्वित हो सकें और आभूषण उ‌द्योग में एक क्रांतिकारी परिवर्तन की शुरुआत कर सकें। हमें विश्वास है कि यह महोत्सव न केवल हमारे ग्राहकों को प्रसन्न करेगा बल्कि भाग लेने वाले ज्वेलर्स के लिए भी महत्वपूर्ण वदधि को प्रेरित करेगा।

Read More द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2026 का समापन : विदेशी टूर ऑपरेटर्स के लिए शोकेस पैलेस ऑन व्हील्स, बायर्स का ध्यान किया आकर्षित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण