जयपुर विकास प्राधिकरण जल्द लांच करेगा नई आवासीय योजनाएं : खर्रा

आवासीय योजनाएं लांच कर भूखंडों का आवंटन करेगा

जयपुर विकास प्राधिकरण जल्द लांच करेगा नई आवासीय योजनाएं : खर्रा

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि आमजन को आवास का सपना पूरा करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण शहर के विभिन्न इलाकों में जल्द आवासीय योजनाएं लांच कर भूखंडों का आवंटन करेगा।

जयपुर। नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि आमजन को आवास का सपना पूरा करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण शहर के विभिन्न इलाकों में जल्द आवासीय योजनाएं लांच कर भूखंडों का आवंटन करेगा।

जेडीए के नागरिक सेवा केन्द्र में अटल विहार आवासीय योजना में सफल आवेदकों की लॉटरी निकालने के बाद खर्रा ने कहा कि राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जेडीए द्वारा योजना की शुरुआत की गई थी। अटल विहार आवासीय योजना की लॉटरी के बाद अन्य योजनाओं की 20 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी और नई योजनाओं की शुरुआत भी करेगा। इससे राजस्थान विशेष रूप से जयपुर के नागरिकों को सरकारी योजनाओं में भूखण्ड लेने का अवसर प्राप्त हो सके। तीन योजनाएं जिनको राज्य सरकार के एक वर्ष पर शुरू की गई थी, उनको विकसित करने का काम पूर्णता की ओर है और आने वाले दिनों में अटल विहार के लिए दो दिवसीय कैंप इस योजना में सफल आवेदकों के लिए लगाया जाएगा। जल्द ही तीन चार नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी और एक निश्चित अवधि तक आवेदन लिए जाएंगे। बहुत जल्दी उनकी भी लॉटरी निकालकर आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

नई योजनाएं सृजित करने के प्रयास कर रहे :

आयुक्त आनंदी ने कहा कि जेडीए की संयुक्त टीम ने योजना की भूमि से अतिक्रमण हटाकर इस योजना का सृजन किया था। इसके अलावा अन्य जोन उपायुक्तों द्वारा भी नई योजनाएं सृजित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन स्कीमों के लिए मंत्री खर्रा ने घोषणा की है, उन्हें भी शीघ्र लांच करने के प्रयास किए जाएंगे। इस योजना में इडब्ल्यूएस कैटेगरी 45 वमी तक के भूखण्डों की संख्या 43, एलआईजी कैटेगरी के 46 से 75 वमी तक के 99, एमआईजी ए 76 से 120 वर्ग मीटर तक 11, एमआईजी बी 121 से 220 वर्ग मीटर तक 96 एवं एचआईजी 220 वर्ग मीटर से अधिक भूखण्डों की संख्या 35 है।

Read More जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: 20वें फेरे में पर्यटकों की संख्या कम, शाही अंदाज में हुआ मेहमानों का स्वागत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं