न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर जयपुर तैयार : आज जश्न में डूबेगा शहर, होटल, क्लब और पर्यटन स्थलों पर रंगीन तैयारियां

आमद से होटल इंडस्ट्री भी गुलजार नजर आ रही है

न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर जयपुर तैयार : आज जश्न में डूबेगा शहर, होटल, क्लब और पर्यटन स्थलों पर रंगीन तैयारियां

न्यू ईयर का काउंटडाउन शुरू होते ही शहर में रौनक और चहलकदमी बढ़ गई है। देसी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी सैलानियों की आमद से होटल इंडस्ट्री भी गुलजार नजर आ रही है।

जयपुर। नए साल की दस्तक के साथ ही गुलाबी नगरी जयपुर पूरी तरह जश्न के रंग में रंगने को तैयार है। नव वर्ष की पूर्व संध्या को सेलिब्रेट करने के लिए शहर के प्रमुख होटल, क्लब, रिसॉर्ट और पर्यटन स्थलों पर विशेष तैयारियां की गई हैं। न्यू ईयर का काउंटडाउन शुरू होते ही शहर में रौनक और चहलकदमी बढ़ गई है। देसी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी सैलानियों की आमद से होटल इंडस्ट्री भी गुलजार नजर आ रही है।

कॉन्सर्ट, डीजे नाइट और फेस्टिवल्स की भरमार
दिसंबर के आखिरी दिनों से लेकर जनवरी-फरवरी तक जयपुर में एंटरटेनमेंट इवेंट्स की लंबी श्रृंखला देखने को मिलेगी। किड-फे्रंडली कॉन्सर्ट से लेकर यूथ-सेंट्रिक लाइव शोज, कॉमिक फैंडम इवेंट्स से लेकर इंटरनेशनल डीजे नाइट्स तक हर उम्र और हर टेस्ट के लोगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। न्यू ईयर ईवनिंग को यादगार बनाने के लिए शहर के लगभग हर बड़े वेन्यू पर थीम बेस्ड पार्टियां रखी गई हैं।

युवाओं में खासा उत्साह, घर-बाहर दोनों जगह जश्न
हर साल की तरह इस बार भी जयपुरवासी नए साल की पूर्व संध्या को लेकर खासे उत्साहित हैं। खासकर युवाओं में 31 दिसंबर की शाम को लेकर अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। कुछ लोग घर पर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ निजी पार्टी का आयोजन कर रहे हैं, तो बड़ी संख्या में लोग क्लब, होटल और ओपन एयर वेन्यू पर जाकर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की तैयारी में हैं।

पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम
जयपुर के प्रमुख होटलों और रिसॉर्ट्स ने विदेशी और देशी पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए खास पैकेज तैयार किए हैं। लाइव म्यूजिक, फोक डांस, राजस्थानी थीम डेकोर और मल्टी-कुजीन डिनर के जरिए सैलानियों को जयपुर की संस्कृति और आधुनिक एंटरटेनमेंट का अनूठा अनुभव मिलेगा। 31 दिसंबर की रात कई मशहूर सेलेब्रिटीज और डीजे शहर की अलग-अलग लोकेशंस पर परफॉर्म कर नए साल 2026 के स्वागत को खास बनाएंगे। 31 दिसंबर को शाम 5.30 बजे से पीकॉक गार्डन में लाइव डीजे के साथ इंटरनेशनल और रशियन आर्टिस्ट्स की परफॉर्मेंस आकर्षण का केंद्र रहेगी। ढोल परफॉर्मेंस, डिजाइनर फोटो बूथ और थीम पार्टी सेटअप यहां की खासियत होगी, जहां यूथ देर रात तक मस्ती करते नजर आएंगे। सीतापुरा स्थित एक स्टूडियो में शाम 5 बजे से विक्रम सरकार और बिल्ला सोनीपत आला का किड-फ्रेंडली कॉन्सर्ट आयोजित होगा। जयपुराइट्स यहां बिल्ला के पॉपुलर ट्रैक्स के साथ विक्रम के हिट सॉन्ग का लुत्फ  उठा सकेंगे।

Read More होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह बिखेरेंगी फिल्मी रंगत
ईडन गार्डन एंड रिसॉर्ट में शाम 7 बजे से जॉय इनफिनिटी न्यू ईयर सेलिब्रेशन आयोजित होगा। वोकल और डीजे म्यूजिक की हाई-वोल्टेज परफॉर्मेंस के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह अपनी मौजूदगी से फिल्मी रंगत बिखेरेंगी।

Read More शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद

शहर के प्रमुख क्लबों में थीम पार्टी का क्रेज
जयपुर क्लब में न्यू ईयर पार्टी की थीम ग्लेम एंड ग्लिटर रखी गई है। एलईडी लाइट्स से सजे डांस फ्लोर, दिल्ली से आए सेलिब्रिटी शेफ्स की स्पेशल डिशेज और सिंगर का लाइव प्रस्तुति पार्टी को खास बनाएगा। रात 12 बजे काउंटडाउन और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र होगी। आरएएस क्लब में डीजे म्यूजिक, बॉलीवुड मिक्स ट्रैक्स और स्पेशल डिनर अरेंजमेंट्स के साथ मेंबर्स को फुल एंटरटेनमेंट मिलेगा। जय क्लब अपने 80 साल पूरे होने पर 80 साल बेमिसाल थीम के साथ न्यू ईयर मनाएगा। रेट्रो बॉलीवुड ट्रैक्स, फिल्म-थीम ड्रेस कोड और विशाल डांस फ्लोर पार्टी को खास बनाएंगे। रात 12 बजे सैनिकों के सम्मान में देशभक्ति गीत बजाए जाएंगे। एक रिसॉर्ट में न्यू ईयर पार्टी के तहत एक्ट्रेस महक चहल, हॉलीवुड डीजे अम्माया, डीजे जॉकी जायरो, बिग बॉस फेम हेमा शर्मा और सिंगर साहिब कोहली परफॉर्म करेंगे। कुल मिलाकर, नए साल की पूर्व संध्या पर जयपुर एंटरटेनमेंट, म्यूजिक, डांस और रोशनी से जगमगाएगा। शहरवासी और सैलानी मिलकर 2026 का स्वागत पूरे जोश और उल्लास के साथ करेंगे, जिससे जयपुर एक बार फिर जश्न की राजधानी बन जाएगा। 

Read More रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल

 

Tags: ready

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला