जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचो एवं पंचो के लिए उपचुनाव कार्यक्रम घोषित

एक उप प्रधान एवं 40 उप सरपंचो के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की तिथि भी घोषित

 जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचो एवं पंचो के लिए उपचुनाव कार्यक्रम घोषित

जिला परिषद सदस्य के 2, पंचायत समिति सदस्यों के 22, सरपंचो के 32 एवं पंचो के 505 पदों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित

जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने 31 जनवरी-2022 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए जिला परिषद सदस्य के 2, पंचायत समिति सदस्यों के 22, सरपंचो के 32 एवं पंचो के 505 पदों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। साथ ही एक उप प्रधान एवं 40 उप सरपंचो के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की तिथि भी घोषित की है।
 
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का उपचुनाव कार्यक्रम-
उपचुनाव के लिए 25 अप्रेल को अधिसूचना जारी होगी। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 अप्रेल को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 28 अप्रेल को सुबह 11 बजे से होगी जबकी 29 अप्रेल को अपरान्ह 3:00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन इसी दिन नाम वापसी के समय के समाप्त होने के तुरन्त पश्चात होगा। मतदान 8 मई को सुबह 7 बजे से सांय 5 बजे तक होगा। मतगणना 9 मई को जिला मुख्यालयों एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर सुबह 9 बजे से होगी। 
 
उप प्रधान उपचुनाव कार्यक्रमः-
रिक्त उपप्रधान के लिए उपचुनाव के लिए 10 मई को सुबह 10 बजे आयोजित बैठक में 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों का प्रस्तुतिकरण किया जाकर 11:30 बजे से उनकी संवीक्षा होगी। अभ्यर्थी अपराह्न 1 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। चुनाव चिन्हों का आवंटन एवं अभ्यर्थियों की सूची 1 बजे के बाद तुरन्त तैयार होगी। आवश्यक होने पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और इसके तुरन्त बाद मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।
 
सरपंच एवं पंच के लिए उपचुनाव कार्यक्रमः-
सरपंच एवं पंच के उपचुनाव के लिए 25 अप्रेल को अधिसूचना जारी होगी। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 1 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 2 मई को सुबह 10 बजे से होगी जबकी 2 मई को अपरान्ह 3:00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 2 मई को ही नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत पश्चात् होगा। मतदान 8 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात आरंभ हो जाएगी।
 
उपसरपंच के लिए उपचुनाव की समय सारणीः-
रिक्त उपसरपंच के उपचुनाव के लिए 9 मई को सुबह 9 बजे बैठक के लिए नोटिस जारी किया जाकर 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों का प्रस्तुतिकरण होगा। सुबह 11:30 बजे से उनकी संवीक्षा होगी। चुनाव चिन्हों का आवंटन एवं अभ्यर्थियों की सूची 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक जारी होगी। आवश्यक होने पर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक मतदान होगा और इसके तुरन्त बाद मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी चित्रा शर्मा ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा सरपंचों के उपचुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से सम्पन्न कराये जाऎंगे। वार्ड पंचों के उपचुनाव मत पेटी के माध्यम से होंगे। उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान तुरंत प्रभाव से लागू हो गये हैं, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेंगे।

 

 

पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव

- 31 जनवरी 2022 तक खाली हुई सीटों के लिए उपचुनाव

- जिला परिषद के 2 पंचायत समिति के 21

- सरपंच के 32, पंच के 505 पदों पर उपचुनाव

- 1 उप प्रधान और 40 उप सरपंच के रिक्त पदों पर भी उपचुनाव

चुनाव कार्यक्रम
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए
- 25 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना

- 27 अप्रैल तक 11 से 3 बजे तक कर सकेंगे नामांकन

- 28 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच

- 29 अप्रैल को 3 बजे तक ले सकेंगे नाम वापस, इसके बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन

- 8 मई को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान

- 9 मई को सुबह 9 बजे से मतगणना

- 10 मई को उप प्रधान का चुनाव

सरपंच एवं पंच के लिए चुनाव कार्यक्रम
- 25 अप्रैल के जारी होगी अधिसूचना

- 1 मई को सुबह 10 से 5 बजे तक नामांकन

- 2 मई को नामांकन पत्रों की होगी जांच

- 2 मई को ही नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन

- 8 मई को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान

- 8 मई को ही मतदान समाप्ति के बाद होगी मतगणना

- उप सरपंच का चुनाव 9 मई को होगा

Post Comment

Comment List

Latest News

एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद
राजस्थान में एटीएस और भादरा पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर मुख्य आरोपी कुलदीप शर्मा...
सम्मान निधि रुकने से किसान परेशान : पहले से झेल रहे बारिश की मार, जूली ने कहा- भुगतान रुकने से बढ़ रही उनकी परेशानी
अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना
आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक
पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा
पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास