विधायक संयम लोढ़ा के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर, अफसर किसी के सगे नहीं, कुर्सी बचाने के लिए विपक्षी दलों से मिला लेते हाथ: धीरज गुर्जर

धीरज गुर्जर ने संयम लोढ़ा के विशेषाधिकार हनन से जुड़ी एक मीडिया की खबर को हुए ट्वीट किया

 विधायक संयम लोढ़ा के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर, अफसर किसी के सगे नहीं, कुर्सी बचाने के लिए विपक्षी दलों से मिला लेते हाथ: धीरज गुर्जर
धीरज गुर्जर का यह ट्वीट राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां बढ़ा रहा है। विधायकों की अफसरों को लेकर बढ़ रही नाराजगी के मामले पहले भी खूब सामने आ चुके हैं।

जयपुर। सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा के विशेषाधिकार हनन नोटिस देने के बाद कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर उनके समर्थन में सामने आए हैं। धीरज गुर्जर ने ब्यूरोक्रेसी पर सवाल उठाते हुए सरकार को उनसे आगाह किया है।
धीरज गुर्जर ने संयम लोढ़ा के विशेषाधिकार हनन से जुड़ी एक मीडिया की खबर को हुए ट्वीट किया है कि अधिकारी कभी किसी सरकार के नहीं होते वो सत्ता के और खुद के होते है और जब अपनी कुर्सी को बचाये रखने के लिये विपक्षी दलों से हाथ मिला लेते है तब वो सरकार की कब्र खोद रहे होते है। समय पर इनकी पहचान ना करने से किसी भी सरकार को गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ते है। धीरज गुर्जर का यह ट्वीट राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां बढ़ा रहा है। विधायकों की अफसरों को लेकर बढ़ रही नाराजगी के मामले पहले भी खूब सामने आ चुके हैं। गहलोत सरकार पर भी कुछ अफसरों के खिलाफ कार्यवाही करने का दवाब बढ़ रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का पलटवार : बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमला, अराघची ने कहा- सुरक्षित रहना है तो क्षेत्र छोड़ दें ईरान का पलटवार : बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमला, अराघची ने कहा- सुरक्षित रहना है तो क्षेत्र छोड़ दें
अपाचे हेलीकॉप्टर गिराए जाने के बाद अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर है। राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी हमलों के जवाब...
सुस्मिता देव के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे से तृणमूल संकट गहराया, सामूहिक दलबदल की अटकलों से बढ़ा गतिरोध
राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया गया पुनरीक्षण प्राधिकारी
यूपीईएस ने जयपुर में पेश किया ‘यूनिवर्सिटी ऑफ टुमॉरो’ का विज़न, एआई-फर्स्ट शिक्षा मॉडल पर जोर
पुलिस आयुक्त ने खो नागोरियान अग्निकांड प्रकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई , थाना अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मिको को किया निलंबित
कालीसिंध बांध का होगा वार्षिक रखरखाव, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 30 लाख
बिटकॉइन मामला: कांग्रेस नेता नलपाद को ईडी का समन, कर्नाटक के मंत्री ने कार्रवाई को बताया 'राजनीति से प्रेरित'