HRA व CCA भत्तों पर सख्ती : नियम उल्लंघन पर होगी राशि की वसूली, भुगतान को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी

भत्तों के भुगतान में निर्धारित नियमों का पालन करें सुनिश्चित

HRA व CCA भत्तों पर सख्ती : नियम उल्लंघन पर होगी राशि की वसूली, भुगतान को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी
राज्य सरकार ने HRA और CCA के भुगतान को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। वित्त विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कर्मचारी को जिस पद पर कार्य करते हुए भत्ता दिया जा रहा है, वह पद सरकार द्वारा विधिवत सृजित नहीं है, तो उस कर्मचारी को दिया गया भत्ता अनियमित माना जाएगा और अतिरिक्त दी गई राशि की वसूली की जाएगी।

जयपुर। राज्य सरकार ने HRA (हाउस रेंट अलाउंस) और CCA (सिटी कंपनसेटरी अलाउंस) के भुगतान को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। वित्त विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कर्मचारी को जिस पद पर कार्य करते हुए भत्ता दिया जा रहा है, वह पद सरकार द्वारा विधिवत सृजित नहीं है, तो उस कर्मचारी को दिया गया भत्ता अनियमित माना जाएगा और अतिरिक्त दी गई राशि की वसूली की जाएगी। आदेश के अनुसार कर्मचारी को मिलने वाला भत्ता उसी पद के विरुद्ध अधिकृत होना चाहिए। यदि कोई पद अस्तित्व में नहीं है और उस पर कार्य लिया जा रहा है, तो उस अवधि में मिले सभी अतिरिक्त भत्ते वसूली योग्य होंगे।

साथ ही, यदि किसी विभाग का HOD यह मानता है कि कोई पद अन्य स्थान पर पोस्टेड है, तो उस पद के सृजन के लिए पूर्व अनुमोदन लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए संबंधित लोकेशन पर पदस्थापन के अनुसार वित्त विभाग (FD) से मंजूरी लेना जरूरी है। वित्त विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी पद को किसी अन्य स्थान पर स्वीकृत किया जाता है, तो पुराने स्थान पर मौजूद पद स्वतः समाप्त माना जाएगा। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भत्तों के भुगतान में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई