राज्यसभा चुनाव: पहले दिन किसी उम्मीदवार ने नहीं किया नामांकन पत्र दाखिल

24 मई से 31 मई, 2022 तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे।

राज्यसभा चुनाव: पहले दिन किसी उम्मीदवार ने नहीं किया नामांकन पत्र दाखिल

28 मई एवं रविवार 29 मई को राजकीय अवकाश के दिन नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी।

जयपुर। राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 के लिए 24 मई को अधिसूचना जारी होने के साथ नांमाकन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई। नामांकन के पहले दिन मंगलवार को कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 मई से 31 मई, 2022 तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार 28 मई एवं रविवार 29 मई को राजकीय अवकाश के दिन नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी।

 गुप्ता ने बताया कि  नामांकन पत्र 30 मई सुबह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक राज्य विधानसभा के कमरा नंबर 110 एवं 706 में लिए जाएंगे। कमरा नंबर 110 में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) नामांकन पत्र लेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुपस्थित होने की स्थिति में कमरा नंबर 706 में एआरओ नामांकन पत्र लेंगे। मुख्य निवार्चन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा एक जून, 2022 को होगी, जबकि 3 जून, 2022 तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवश्यक होने पर मतदान 10 जून, 2022 को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं 5 बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया 13 जून, 2022 को सम्पन्न होगी। गौरतलब है कि प्रदेश में राज्यसभा की 4 जुलाई, 2022 को रिक्त हो रही 4 सीटों के लिए निर्वाचन सम्पन्न होना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल