रोडवेज की बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेंगे पुलिस कांस्टेबल के परीक्षार्थी
इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं
पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी राजस्थान रोडवेज की बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेंगे। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं।
जयपुर। पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी राजस्थान रोडवेज की बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेंगे। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 13 से 16 मई तक होगी। इसमे लाखों परीक्षार्थी शामिल होंगे। राजस्थान सरकार के निर्देश पर रोडवेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों को नि:शुल्क सफर कराने के आदेश जारी किए है।
परीक्षार्थी केवल राजस्थान की सीमा में परीक्षा के एक दिन पहले और समाप्ति के 1 दिन बाद तक सफर कर सकेंगे। इस दौरान परीक्षार्थी को प्रवेश-पत्र साथ रखना होगा। राजस्थान रोडवेज के पास अभी लगभग 3 हजार बसे है। ऐसे में परीक्षार्थियों को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Comment List