जयपुर आरटीओ प्रथम की कार्रवाई : 1100 से अधिक आरसी निलंबित, 2100 से अधिक थ्री डिजिट नंबर वाले वाहनों का भौतिक निरीक्षण

जांच के दौरान 500 वाहन रिकॉर्ड के अनुसार सही

जयपुर आरटीओ प्रथम की कार्रवाई : 1100 से अधिक आरसी निलंबित, 2100 से अधिक थ्री डिजिट नंबर वाले वाहनों का भौतिक निरीक्षण

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश के बाद जयपुर आरटीओ प्रथम ने शुक्रवार को थ्री डिजिट नंबर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। आरटीओ प्रथम की ओर से भौतिक जांच के बाद 1100 से अधिक वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित किए गए।

जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश के बाद जयपुर आरटीओ प्रथम ने शुक्रवार को थ्री डिजिट नंबर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरटीओ प्रथम की ओर से भौतिक जांच के बाद 1100 से अधिक वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी) निलंबित किए गए हैं। आरटीओ प्रथम की ओर से कुल 2100 से अधिक थ्री डिजिट नंबर वाले वाहनों को भौतिक निरीक्षण के लिए बुलाया गया था। जांच के दौरान 500 वाहन रिकॉर्ड के अनुसार सही पाए गए। शेष लगभग 1600 वाहनों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई। इनमें से 500 वाहनों की आरसी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 55 (5) के तहत निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

करोड़ो रुपए कीमत की है कारें: इस हाई प्रोफाइल मामले में खास बात यह है कि जिन वाहनों का पंजीयन निरस्त किया गया है, उनमें से अधिकतर की कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है। आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि विभाग भविष्य में भी इस तरह की सघन जांच और कड़ी कार्रवाई जारी रखेगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी