जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

राजस्थान के रचनात्मक जगत के लिए गर्व का विषय

जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

जयपुर की प्रख्यात कथाकार एवं फिल्म निर्देशक ऊषा दशोरा की फिल्म “मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी” का चयन प्रतिष्ठित दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए किया गया। यह आयोजन 4 से 8 मई तक नई दिल्ली में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित।

जयपुर। जयपुर की प्रख्यात कथाकार एवं फिल्म निर्देशक ऊषा दशोरा की फिल्म “मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी” का चयन प्रतिष्ठित दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए किया गया है। यह आयोजन 4 से 8 मई तक नई दिल्ली में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित होगा। फिल्म का प्रदर्शन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और डॉ. आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में किया जाएगा। लगभग 70 मिनट की यह फिल्म हिंदी और राजस्थानी भाषा में बनाई गई है, जिसकी पटकथा और निर्देशन स्वयं ऊषा दशोरा ने किया है।

फिल्म का विषय बाल मनोविज्ञान और पर्यावरण चेतना पर आधारित है, जिसमें बच्चों के मन में प्रकृति, पक्षियों और धरती के प्रति जिज्ञासा, संवेदनशीलता और दूरी को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है। ऊषा दशोरा के अनुसार, यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक गंभीर सवाल भी उठाती है कि आज के बच्चे प्रकृति से क्यों दूर होते जा रहे हैं। उनका मानना है कि इस चयन से न सिर्फ फिल्म टीम को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि राजस्थानी सिनेमा को भी नई पहचान मिलेगी। यह उपलब्धि जयपुर और राजस्थान के रचनात्मक जगत के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव