JDA ने तीन अवैध कालोनियां की ध्वस्त
आठ बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया निर्माण को ध्वस्त किया।
जयपुर। शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों को लेकर चलाए जा रहे आभियान के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने जोन-13 अवैध रूप से बसाई जा रही तीन कालोनियों को ध्वस्त किया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेंद्र सिंह ने बताया कि जोन 13 में निजी खातेदारी करीब 17 बीघा कृषि भूमि पर तीन नवीन अवैध कॉलोनियां को ध्वस्त किया। उन्होनें बताया कि लबाना दिल्ली रोड पर करीब पांच बीघा, ग्राम अचरोल दिल्ली रोड़ पर करीब चार बीघा एवम् ग्राम दौलतपुरा टोल टैक्स थाना के पास करीब आठ बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया निर्माण को ध्वस्त किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Jul 2026 09:30:21
परिवहन विभाग में फिलहाल ट्रांसफर-पोस्टिंग की संभावना नहीं। प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा और परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता...

Comment List