श्याम नगर में सूना मकान बना चोरों का निशाना, लाखों के जेवरात और नगदी चोरी

सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी 

श्याम नगर में सूना मकान बना चोरों का निशाना, लाखों के जेवरात और नगदी चोरी
श्याम नगर थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है।

जयपुर। श्याम नगर थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चुरा ली। पीड़ित चंदन शर्मा (34), निवासी प्लॉट नंबर 45, वर्धमान नगर विस्तार, 200 फीट बायपास, अजमेर रोड ने बताया कि वह 17 अप्रैल को अपने परिवार के साथ खाटू श्याम जी के पास एक शादी में गए हुए थे। रात करीब 12 बजे जब वे लौटे तो घर का मुख्य गेट खोलते ही उन्हें भीतर कुछ संदिग्ध नजर आया। अंदर जाते ही पता चला कि दरवाजे टूटे हुए थे और चारों आलमारियां खुली पड़ी थीं।

चंदन शर्मा ने बताया कि आलमारियों से सोने-चांदी के गहने और नगदी गायब थी। उन्होंने बच्चों को मौके पर छोड़ तुरंत थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। चोर घर से सोने की 14 अंगूठियां, 9 जोड़ी कान के झुमके, मोती का हार, सोने की चैन, दो मंगलसूत्र, बच्चे के नजरिये, माथे का टीका, कुंदन सेट, 20 सोने की चूड़ियां, हीरे की बालियां, 3 सोने के लॉकेट, 75 चांदी के सिक्के, 2 चांदी के नोट, बच्चे की चांदी की चूड़ियां, 3 टेवा सेट, तुलसी की सोने की माला, 28 जोड़ी चांदी की पायजेब, 4 चांदी के गिलास, 2 सोने की नथ, एक सेटेंट, एक हाथबंद, 20 जोड़ी चांदी की बिछियां, लगभग 70-75 हजार रुपये नकद और एक सोने का बोरला चोरी कर ले गए।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर केंद्र सरकार को...
परिवहन निरीक्षकों का आंदोलन तेज : शहीद स्मारक पर धरना, आरटीओ-डीटीओ ने भी जताया समर्थन
नाहरगढ़ बस स्टैंड पर बदहाल शौचालय, गंदगी-दुर्गंध से यात्री परेशान
करोड़ों का नया बस स्टैंड, फिर भी यात्रियों का इंतजार
शिक्षा विभाग : स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी फिर भी खिलाड़ियों के हाथ खाली
हर बार आग लगने के बाद जांच व सर्वे, फिर भी हो रही घटनाएं
भारतमाला परियोजना के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली, सरकार को खुली बहस की चुनौती