जोधपुर महापौर चुनाव : भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता बने मेयर, कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी को 6 मतों से हराया

मेहता राजनीति में लंबे समय से सक्रिय

जोधपुर महापौर चुनाव : भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता बने मेयर, कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी को 6 मतों से हराया
सूर्यनगरी की निकाय राजनीति में भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए महापौर पद पर कब्जा जमा लिया। वार्ड 82 के भाजपा पार्षद प्रसन्नचंद मेहता ने कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी को 6 मतों से हराया। मेहता को 53, जबकि सोलंकी को 47 वोट मिले। चार दशक से राजनीति में सक्रिय मेहता की संगठन और कार्यकर्ताओं में मजबूत पकड़ है।

जोधपुर। सूर्यनगरी की निकाय राजनीति में भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए जोधपुर नगर निगम के महापौर पद पर कब्जा जमा लिया। वार्ड 82 से निर्वाचित भाजपा पार्षद प्रसन्नचंद मेहता ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी को शिकस्त देकर महापौर का चुनाव जीत लिया। मेहता को 53 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी को 47 मत मिले। मेहता 6 मतों से विजयी होकर महापौर चुने गए।

मेहता जोधपुर की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। करीब चार दशक के राजनीतिक सफर में उन्होंने भाजपा के साथ-साथ संघ संगठन में भी विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। शहर भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहने के अलावा वे लगातार कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहे हैं। वार्ड 82 से पार्षद चुने जाने के बाद भाजपा संगठन ने उनकेअनुशासन और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें महापौर पद का उम्मीदवार बनाया। पार्टी के भरोसे पर खरे उतरते हुए मेहता ने चुनाव जीतकर जोधपुर नगर निगम की नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की है।

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, एटीएम शुल्क भी माफ बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, एटीएम शुल्क भी माफ
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के मद्देनजर आरबीआई और वित्त मंत्रालय ने आपात उपाय लागू...
राजस्थान के तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलगुरुओं की नियुक्ति, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
भाजपा की सेवा संकल्प सभा, पंचायत चुनाव का बिगुल फूंका : नितिन नबीन बोले- चुनाव को सत्ता की चाबी नहीं, सेवा का माध्यम मानते हैं
महाराष्ट्र, हरियाणा और बंगाल में हो दोबारा चुनाव : रोहित पवार ने की मांग, बोले- 100 प्रतिशत हुआ विश्वासघात
बोलकर नहीं, करके दिखाएंगे... कोटा को भी इंदौर की तरह बनाएंगे स्वच्छ और सुंदर
जोधपुर महापौर चुनाव : भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता बने मेयर, कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी को 6 मतों से हराया
‘मिशन जागृति’ अभियान : जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 जगह दबिश, 18 तस्कर गिरफ्तार