ग्लोरी ग्रुप की हेलोवीन नाइट में दिखे डरावने और आकर्षक अंदाज, 100 से अधिक सदस्यों ने लिया हिस्सा
बेस्ट हैलोवीन लुक वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित
जयपुर। ग्लोरी के अध्यक्ष पीयूष सोनी जैन ने बताया कि हर साल वर्ल्ड हेलोवीन डे पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इसी अवसर पर ग्रुप द्वारा अजमेर रोड स्थित नाइट क्लब ' डी- सूरा' में सदस्यों के लिए भव्य हेलोवीन नाइट का आयोजन किया गया। ग्लोरी के सचिव हेमंत बड़जात्या ने बताया कि इस आयोजन में ग्रुप के 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। सभी सदस्य अलग-अलग हेलोवीन लुक में आए और अपनी शानदार वेशभूषा से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के अंत में बेस्ट वेशभूषा के लिए विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी पवन गोयल और जे.डी. माहेश्वरी, धीरेंद्र के. गोधा कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिस्टर एंड मिसेज विजय सोनाली बत्रा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर ग्लोरी ग्रुप की कोषाध्यक्ष रूबी सौरभ जैन, कार्यकारणी सदस्य :- रमेश-दीपाली पाटोदी, अजय-ललिता तोड़िया ,शुभम-आकांक्षा निगोतिया , सूची-आशीष जैन , प्रकाश-अंजू जैन , अवधेश-मीनू पाटनी , अखिल -अनीता पाटनी, अर्पित -सुरभि गोधा , अमित- रुचिका काला , रमेश- पुष्पा जैन तथा ग्रुप के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Comment List