मंत्री पद से अपने इस्तीफा पर बोले किरोड़ी लाल- मेरी नाराजगी खुद से, मैं सड़कों पर घूमने वाला सड़कछाप आदमी
आरक्षण में क्रिमीलेयर लागू करने के कोर्ट के फैसले के साथ
कृषि और आपदा प्रबंधन मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके डॉक्टर किरोडी लाल मीणा मंगलवार को वैशाली नगर में भाजपा के सदस्य अभियान को लेकर चल रही प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पहुंचे।
जयपुर। कृषि और आपदा प्रबंधन मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके डॉक्टर किरोडी लाल मीणा मंगलवार को वैशाली नगर में भाजपा के सदस्य अभियान को लेकर चल रही प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पहुंचे। यहां, उन्होंने खुद के इस्तीफा को लेकर कहा कि मेरी नाराजगी पार्टी, मुख्यमंत्री या फिर किसी और नेता से नहीं है। मैं तो खुद से ही नाराज हूं। मैं 43 साल से जन संघर्ष कर जनता किनसेवा कर रहा हूं। बावजूद चुनाव मैं जनता के संघर्ष को वोटों में बदल कर पार्टी को नहीं डलवा पाया। उनसे मंत्री पद जॉइनिंग करने और खुद मान जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भवानी जागेगी तब मैं खुद अपने आप मान जाऊंगा। वहीं दूसरी ओर देश भर में एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर के प्रावधान को लेकर गरमाई राजनीति पर कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ हूं । कहा कि मेरे गांव के पड़ोस में एक व्यक्ति तीस साल से पहाड़ खोद रहा है, उसे अभी तक कुछ नहीं मिला है। जबकि मैं कैबिनेट मंत्री बन गया और मेरा भाई अफसर बन गया।
पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश के दौरान बाढ़ जैसे हालात बनने के दौरान उन्हें सरकार से दौरे के लिए हेलीकॉप्टर नहीं दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोरी अफवाह है। मैंने सरकार से हेलीकॉप्टर नहीं मांगा। इसे लेकर बेवजह विवाद पैदा किया जा रहा है। मैं तो सड़क पर घूमता रहता हूं ,एक सड़क छाप आदमी हूं।

Comment List