शिक्षकों की कमी, सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हो रही प्रभावित

भर्ती करने की गुहार राज्य सरकार से की है

शिक्षकों की कमी, सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हो रही प्रभावित

अभी स्कूल शिक्षा विभाग में करीब 1.25 लाख से ज्यादा पद खाली चल रहे है। ऐसे में बेरोजगारों ने जल्द से जल्द ही भर्ती करने की गुहार राज्य सरकार से की है। 

जयपुर। शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी चल रही है, जिसके कारण प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, तो स्कूलों से भी बच्चों का ग्राफ कम हो रहा है। अभी स्कूल शिक्षा विभाग में करीब 1.25 लाख से ज्यादा पद खाली चल रहे है। ऐसे में बेरोजगारों ने जल्द से जल्द ही भर्ती करने की गुहार राज्य सरकार से की है। 

रिक्त सीटों की गणित 
शिक्षा विभाग के अनुसार 1 लाख 25 हजार से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं। सरकार ने युवाओं के लिए अगले 5 सालों में 4 लाख सरकारी भर्तियां करने का संकल्प लिया है। वहीं इस साल 1 लाख से अधिक पदों पर सरकारी भर्तियां की जानी प्रस्तावित हैं। प्रदेश के युवाओं ने सरकार से रिक्त पड़े पदों पर भर्ती करने की मांग की है, जिससे की बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकें। 

फैक्ट फाइल
- सरकार के आवेदित युवा बेरोजगार- 8.5 लाख
- सर्वाधिक आावेदित युवा बेरोजगार जयपुर- 59,622
- सरकार के रजिस्टर्ड बेरोजगार -15,03,834
- बिना रजिस्टर्ड बेरोजगार- 22 लाख 
- प्रदेश में 69 हजार सरकारी स्कूलों में करीब 90 लाख से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत है।
- रिक्त प्राध्यापक - 17285
- रिक्त वरिष्ठ अध्यापक - 25502
- रिक्त अध्यापक (लेवल-1 व लेवल -2) - 23555
- स्कूल शिक्षा विभाग में 4,05,633 कार्मिक कार्यरत। 30 फीसदी महिला यानी सवा लाख है।

 

Read More नीट पेपरलीक मामला : कांग्रेस ने किया भाजपा मुख्यालय घेराव के लिए कूच, पुलिस ने भीड़ पर किया बल प्रयोग, डोटासरा-जूली ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

Tags: teachers

Post Comment

Comment List

Latest News

सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54 सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54
सरिस्का टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी। तालवृक्ष रेंज क्षेत्र में विचरण कर रही बाघिन ST-22 ने...
सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें