संशोधित PKC-ERCP परियोजना में भूमि अवाप्ति तेज, 5 तहसीलों के 28 गांव प्रभावित

फीडर तथा गलवा से ईसरदा बांध तक फीडर निर्माण शामिल

संशोधित PKC-ERCP परियोजना में भूमि अवाप्ति तेज, 5 तहसीलों के 28 गांव प्रभावित

संशोधित PKC-ERCP परियोजना से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई। परियोजना के तहत गलवा पंप हाउस से लेकर बीसलपुर फीडर तक भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शुरू। इसके लिए संबंधित भूमि अवाप्ति अधिकारियों को तय भूमि अधिग्रहण के निर्देश जारी।

जयपुर। संशोधित PKC-ERCP परियोजना से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। परियोजना के तहत गलवा पंप हाउस से लेकर बीसलपुर फीडर तक भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए संबंधित भूमि अवाप्ति अधिकारियों को तय भूमि अधिग्रहण के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार RD 0 से 9.6 किलोमीटर तथा RD 40.6 से 70.8 किलोमीटर तक के हिस्से में भूमि अवाप्ति की जाएगी। इस प्रक्रिया में 5 तहसीलों के 28 गांवों की करीब 423.7009 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। परियोजना में छूटे हुए खसरों और एलाइनमेंट में बदलाव के चलते यह नई भूमि अवाप्ति की जा रही है।

इसके अंतर्गत मेज पंप हाउस, मेज से गलवा बांध तक फीडर निर्माण, गलवा पंप हाउस से गलवा बांध होते हुए बीसलपुर बांध तक फीडर तथा गलवा से ईसरदा बांध तक फीडर निर्माण शामिल हैं। भूमि अवाप्ति का दायरा नैनवां, दूनी और देवली तहसीलों तक फैला हुआ है। प्रभावित गांवों में गंभीरा, चांदसिंहपुरा, दूनी, बालापुरा, नवारिया, देवरी, उदयपुरिया, कमलिया, जरखोदा, बटावती सहित कई अन्य गांव शामिल हैं। बूंदी और टोंक जिलों में लगभग 90 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित हितधारक 60 दिनों के भीतर अपनी लिखित आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए भूमि अवाप्ति अधिकारी लाखेरी, नैनवां तथा बीसलपुर परियोजना कार्यालय में आपत्ति प्रस्तुत करने की व्यवस्था की गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला: बोले-बड़े पदों पर कमजोर वर्ग की हिस्सेदारी हो सुनिश्चित, दलित और आदिवासी कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का लगाया आरोप राहुल गांधी का केंद्र पर हमला: बोले-बड़े पदों पर कमजोर वर्ग की हिस्सेदारी हो सुनिश्चित, दलित और आदिवासी कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का लगाया आरोप
लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संस्थानों में बहुजन समाज की कम भागीदारी पर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बैंक खातों में 1,000 रुपए सीधे किए ट्रांसफर, वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : पहले चरण की loc सबमिशन प्रक्रिया की कल अंतिम तिथि, तीन चरणों में होगी सबमिशन की प्रक्रिया
स्वस्थ पाचन तंत्र पर विशेष विचार-आहार गोष्ठी का आयोजन, शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
तमिलनाडु चुनावः लोकसभा सांसद थोल थिरुमावलवन लड़ेंगे विधानसभा चुनाव; टीवीके को देंगे कड़ी टक्कर, दलित युवाओं को एकजुट करने में अहम भूमिका 
पश्चिम एशिया संघर्ष: डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप समेत तेल भंडारों पर कब्जा करने की ईरान को दी धमकी, सऊदी अरब में अमेरिकी हवाई अड्डे पर हमला
‘धुरंधर : द रिवेंज’ में यामी गौतम का नाम ‘शाज़िया बानो’ क्यों? सुपर्ण एस वर्मा ने खोला राज, जानें