स्काउट गाइड का बनेगा एडवेंचर पार्क, मदन दिलावर ने की घोषणा

स्काउट गाइड हर परिस्थिति में तैयार रहते हैं

स्काउट गाइड का बनेगा एडवेंचर पार्क, मदन दिलावर ने की घोषणा
दिलावर ने अपने सम्बोधन में स्काउट गाइड की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्काउट गाइड हर परिस्थिति में तैयार रहते हैं। उन्होंने मौजूद लोगों से प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील की।

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में राजस्थान का पहला स्काउट गाइड का एडवेंचर पार्क बनेगा। प्रदेश के शिक्षा और पंचायती राज मंत्री और हिंदुस्तान स्काउट गाइड के प्रदेशाध्यक्ष मदन दिलावर ने यहां हिंदुस्तान स्काउट गाइड जिला मुख्यालय में विधायक कोटे से बनने वाले हॉल का भूमि पूजन किया और इस मौके यह घोषणा की।

दिलावर ने अपने सम्बोधन में स्काउट गाइड की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्काउट गाइड हर परिस्थिति में तैयार रहते हैं। उन्होंने मौजूद लोगों से प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील की और कहा कि प्लास्टिक के कारण पर्यावरण और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर भयंकर गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पङ्क्षरडे लगाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गिरजेश कांत शर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी अरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।  

Tags: dilawar

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने वेनेजुएला संघर्ष की लागत से 28 गुना अधिक तेल...
वाटरशेड परियोजनाओं में देरी पर केंद्र नाराज, राजस्थान सरकार को भेजा पत्र
पेपरलीक के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी अभियान : 28 शहरों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वेणुगोपाल बोले- छात्रों, युवाओं और जनता की चिंताओं को रखेंगे देश के सामने
धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त निलंबित, अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई
फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत
ना IIT और ना IIM..फिर भी बने WhatsApp के नए CEO, जानें कौन हैं कुणाल शाह? 
पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश