मदन दिलावर ने किया पुस्तक का विमोचन

छात्रों को जानने में सरलता होगी

मदन दिलावर ने किया पुस्तक का विमोचन
राम के जीवन पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी पुस्तक एवं डॉक्टर ममता जोशी क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा रचित भारतीय संत परंपरा और साहित्य का विमोचन किया गया। 

जयपुर। शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश कार्यालय पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं घनश्याम प्रदेश संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा दूर्वांकुश एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा रचित राम के जीवन पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी पुस्तक एवं डॉक्टर ममता जोशी क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा रचित भारतीय संत परंपरा और साहित्य का विमोचन किया गया। 

कार्यक्रम के अध्यक्ष शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष अशोक शर्मा, मुख्य अतिथि मदन दिलावर शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार रहे। कार्यक्रम में घनश्याम प्रदेश संगठन मंत्री, राजनरायण शर्मा, प्रहलाद शर्मा संरक्षक शिक्षक संघ राष्ट्रीय का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उप सभाध्यक्ष्य चंद्र प्रकाश शर्मा सहित जयपुर जिले के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से राम के इतिहास, उनके जीवन चरित्र को छात्रों को जानने में सरलता होगी। 

Tags: dilawar

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेडिकल कालेज नीतियों पर विपक्ष का हमला, अशोक गहलोत ने कहा- मेडिकल कॉलेजों में सिर्फ कागजी मान्यता, फैकल्टी और सुविधाओं का अभाव मेडिकल कालेज नीतियों पर विपक्ष का हमला, अशोक गहलोत ने कहा- मेडिकल कॉलेजों में सिर्फ कागजी मान्यता, फैकल्टी और सुविधाओं का अभाव
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में मेडिकल कॉलेजों की बढ़ती संख्या के बीच शिक्षा की गुणवत्ता पर चिंता जताई।...
वीर सावरकर मामले में राहुल गांधी को राहत: SC ने रद्द की लखनऊ कोर्ट की कार्रवाई, कहा- अदालत ने यूपी सरकार से नहीं ली जरूरी कानूनी अनुमति
जगतपुरा में 700 विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा जागरूकता रैली : हाथों में तिरंगा, जुबां पर स्वच्छता का संदेश
करूर भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पीड़ित परिवारों को अनुकंपा नौकरी देने पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक
नेपाल: रोल्पा में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 10, 3 लोग अब भी लापता
भाजपा सांसद पर बघेल पर हमला, सत्ता से बाहर होने के बाद भी नहीं गई अकड़ 
जयपुर में 100 बच्चों को मिलेगी मुफ्त क्लेफ्ट सर्जरी, क्रेडिटएक्सेस इंडिया फाउंडेशन और स्माइल ट्रेन ने मिलाया हाथ