शिक्षक से राजनीति तक का सफर, जयपुर की पहली महिला जिला प्रमुख बनी थीं मधु शर्मा

सरकारी नौकरी छोड़कर जनसेवा के लिए चुनी राजनीति की राह

शिक्षक से राजनीति तक का सफर, जयपुर की पहली महिला जिला प्रमुख बनी थीं मधु शर्मा
मधु शर्मा वर्ष 2000 से 2005 तक जयपुर की पहली महिला जिला प्रमुख रहीं। शिक्षक के रूप में करियर शुरू करने के बाद उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा। जिला प्रमुख रहते हुए 2003 में आमेर से विधानसभा चुनाव भी लड़ा।

जयपुर। साधारण परिवार में पल कर मेहनत के दम पर राजनीति में पहचान बनाने वाली मधु शर्मा वर्ष 2000 से 2005 तक जयपुर की पहली महिला जिला प्रमुख रही हैं। इसके बाद रमा देवी चौपड़ा दूसरी महिला जिला प्रमुख बनीं। उन्होंने फिर से भाजपा की ओर से नामांकन किया है। अब तक जयपुर जिला प्रमुख के पद पर केवल दो ही महिलाएं पहुंच पाई हैं। शिक्षक के रूप में कैरियर शुरू करने वाली मधु शर्मा ने सरकारी सेवा से इस्तीफा देकर राजनीति और जनसेवा का रास्ता चुना। जिला परिषद में एलआर के पद पर करीब एक साल तक कार्य करने के बाद वह उसी जिला परिषद की प्रमुख बनीं। शर्मा ने बताया कि शिक्षक रहते हुए उन्होंने जिला परिषद में एलआर के पद पर काम किया। इस दौरान उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और प्रशासन की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।

सरकारी सेवा में रहते जारी रखी पढ़ाई : मधु शर्मा ने नौकरी के दौरान भी शिक्षा से नाता बनाए रखा और उच्च शिक्षा हासिल की। आगे चलकर वह वकालत के पेशे से भी जुड़ीं।

आमेर से लड़ा विधानसभा चुनाव : जिला प्रमुख रहते हुए वर्ष 2003 में मधु शर्मा ने आमेर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा। इसके अलावा वह जयपुर ग्रामीण महिला इकाई की उपाध्यक्ष भी रहीं। राष्टÑीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से उनका जुड़ाव आज भी बना हुआ है। शर्मा ने बताया कि पद और जिम्मेदारियां समय के साथ बदलती रहती हैं, लेकिन जनसेवा का संकल्प बना रहना चाहिए।

जयपुर जिला प्रमुख बनीं तो रही चर्चा : जयपुर जिला परिषद की राजनीति में वर्ष 2021 में रमा देवी चोपड़ा का जिला प्रमुख बनना काफी चर्चित रहा। उन्होंने जिला परिषद सदस्य का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीता था, लेकिन जिला प्रमुख पद के लिए पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने उन्हें जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया और उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी सरोज देवी शर्मा को एक वोट से हराकर पद हासिल किया। रमा देवी चौपड़ा जयपुर जिला प्रमुख के पद पर पहुंचने वाली दूसरी महिला थी। रमा देवी चोपड़ा ने चाकसू विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीता था। जिला प्रमुख के चुनाव से कुछ घंटे पहले वह भाजपा में शामिल हो गईं।

Read More जयपुर के SMS अस्पताल में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना का निधन: मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम शुरू, माइनिंग विवाद के दौरान हुए थे घायल

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के जिलों में...
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन