प्रदेश के तीन बड़े बांधों पर होंगे बड़े सुधार कार्य, चंबल नदी के जल प्रवाह प्रबंधन को और मजबूती

कोटा और बूंदी जिलों की पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था को मजबूती

प्रदेश के तीन बड़े बांधों पर होंगे बड़े सुधार कार्य, चंबल नदी के जल प्रवाह प्रबंधन को और मजबूती

जल संसाधन विभाग प्रदेश के तीन प्रमुख बांधों—कोटा बैराज, राणा प्रताप सागर और जवाहर सागर बांध—पर बड़े स्तर पर सुधार एवं आधुनिकीकरण कार्य करवाएगा। इन कार्यों का उद्देश्य बांधों की सुरक्षा बढ़ाना, बाढ़ प्रबंधन को मजबूत करना और सिंचाई-पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाना।

जयपुर। जल संसाधन विभाग प्रदेश के तीन प्रमुख बांधों—कोटा बैराज, राणा प्रताप सागर और जवाहर सागर बांध—पर बड़े स्तर पर सुधार एवं आधुनिकीकरण कार्य करवाएगा। इन कार्यों का उद्देश्य बांधों की सुरक्षा बढ़ाना, बाढ़ प्रबंधन को मजबूत करना और सिंचाई-पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाना है। कोटा बैराज में 66 साल बाद बड़े हाइड्रो-मैकेनिकल रिप्लेसमेंट कार्य होंगे। यहां 19 रेडियल गेट, 2 स्लुइस गेट, 2 स्टॉपलोग गेट, गैन्ट्री क्रेन और विद्युत उपकरण बदले जाएंगे। इससे कोटा और बूंदी जिलों की पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

राणा प्रताप सागर बांध पर 17 वर्टिकल क्रेस्ट गेट, 4 स्लुइस गेट, स्टॉपलोग गेट और गेन्ट्री क्रेन बदले जाएंगे। साथ ही स्काई-जंप बकेट की मरम्मत भी होगी। बांध की बाढ़ निकासी क्षमता 18,408 क्यूमेक्स तक है। करीब 33.66 मीटर ऊंचे जवाहर सागर बांध की सुरक्षा बढ़ाने के साथ 99 मेगावाट क्षमता वाले पावर हाउस की दक्षता सुधारने पर भी काम होगा। यहां 12 रेडियल गेटों का उन्नयन किया जाएगा, जिससे चंबल नदी के जल प्रवाह प्रबंधन को और मजबूती मिलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव  ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
ईरानी अनुमति मिलने के बाद जापानी सुपरटैंकर 'इदेमित्सु मारू' 20 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर सफलतापूर्वक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरा।...
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल
राजस्थान के विभिन्न लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का अनुभव कराने के लिए फैम टूर आयोजित, जयपुर से 45 फॉरेन टूर ऑपरेटर्स रवाना
जयपुर में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई : दौलतपुरा में अतिक्रमण ध्वस्त, बस्सी में G+2 बिल्डिंग सील