मालवीयनगर: अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा
अभियान के दौरान प्रवर्तन दस्ते ने मालवीय नगर फ्लाई ओवर से प्रधान मार्ग तक रोड के दोनों तरफ करीब ढाई किमी तक के एरिया में करीब 90 अतिक्रमणों को हटवाया।
जयपुर। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, तिराहों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण कर रास्ता अवरूद्ध करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने शनिवार को अवकाश के दिन भी मालवीय नगर में कार्रवाई की।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गो एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण कर रास्तों को संकरा करने वालों के खिलाफ 15 जुलाई से 30 जुलाई तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान प्रवर्तन दस्ते ने मालवीय नगर फ्लाई ओवर से प्रधान मार्ग तक रोड के दोनों तरफ करीब ढाई किमी तक के एरिया में करीब 90 अतिक्रमणों को हटवाया।15 जुलाई से शुरू की गई कार्रवाई में जेडीए विभिन्न मार्गों से करीब 815 अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को हटा चुका है। शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान दुकानों, मकानों के आगे अत्यधिक लम्बाई में बने चबुतरे, सीढ़ियां, बाउण्ड्रीवाल, फुटपाथों पर चाय-नाश्ते की थड़ियां, ठेले, तिरपाल, रेलिंग, टेबल कुर्सियां, होर्डिंग-साइन बोर्ड इत्यादि द्वारा किए गए लगभग 90 स्थाई-अस्थाई अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को हटाए। उन्होंने बताया कि रास्तों में अतिक्रमणों को हटाने के बाद यातायात के लिए सुगम बनाया जाएगा।
कल होगी करीब आठ किमी तक कार्रवाई
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शर्मा ने बताया कि सोमवार को गर्वमेंट हॉस्टल चौराहे से दो सौ फीट बाईपास तक करीब आठ किमी क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों पर कार्रवाई कर यातायात का निर्बाध संचालन किया जाएगा।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शर्मा ने बताया कि सोमवार को गर्वमेंट हॉस्टल चौराहे से दो सौ फीट बाईपास तक करीब आठ किमी क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों पर कार्रवाई कर यातायात का निर्बाध संचालन किया जाएगा।
Post Comment
Latest News
07 Aug 2026 19:02:15
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...

Comment List