कर्मचारियों को बेहतर परिणाम की ओर ले जाती है सकारात्मक सोच : अरोड़ा

मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये

कर्मचारियों को बेहतर परिणाम की ओर ले जाती है सकारात्मक सोच : अरोड़ा
विभिन्न कम्पनियों के 23 क्वालिटी सर्कल ने अलग-अलग विषयों पर उनके कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित समस्या व उसके समाधान पर प्रस्तुतियां दी।

जयपुर। कठिन परिश्रम, पहल करने की क्षमता तथा सकारात्मक सोच कर्मचारियों को बेहतर परिणाम की ओर ले जाती है। ये विचार डॉ. मनीषा अरोड़ा, आयुक्त-परिवहन एवं प्रबंध निदेशक-राजसिको, राजस्थान सरकार ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित 36वी क्वालिटी सर्किल प्रतियोगिता (प्रा.) के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। 

विभिन्न कम्पनियों के 23 क्वालिटी सर्कल ने अलग-अलग विषयों पर उनके कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित समस्या व उसके समाधान पर प्रस्तुतियां दी। सीआईआई राजस्थान के अध्यक्ष अभिनव बांठिया ने कहा कि सभी को गुणवत्ता के लिए सजग रहना चाहिए, चाहे वह वस्तु हो या सेवा, भारतीय उद्योगों को अपने वादों, उत्पादों तथा समय पर उपलब्धता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में प्रमुख निर्णायक शिवम तलवार, प्रबंध निदेशक, डेनिश प्राइवेट लिमिटेड; डॉ सर्वेश अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उपाध्यक्ष (संचालन), राजस्थान। अरोड़ा ने पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र दिए। 

Tags: letter

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर