पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित

प्रदेश में 2333 मेगावॉट क्षमता के 899 प्लांट स्थापित किए जा चुके 

पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने पीएम-कुसुम योजना के कम्पोनेंट-सी में राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया। राजस्थान में अब तक 2333 मेगावॉट क्षमता के 899 सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे 1.41 लाख किसानों को दिन में बिजली मिल रही है। वर्ष के अंत तक 5018 मेगावॉट में 1997 प्लांट स्थापित होंगे।

जयपुर। केन्द्रीय विद्युत मंत्री  मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम योजना) के कम्पोनेंट-सी में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया है। राजस्थान डिस्कॉम्स की अध्यक्ष आरती डोगरा ने दिल्ली के स्कोप ऑडिटोरियम में बुधवार को आयोजित ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण किया। समारोह में केन्द्रीय विद्युत मंत्री ने राजस्थान डिस्कॉम्स को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि देश के कृषि क्षेत्र को सौर ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में पीएम-कुसुम योजना भारत सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विगत दो वर्ष में राजस्थान इस योजना में अग्रणी बनकर उभरा है। राज्य में कम्पोनेन्ट-ए एवं कम्पोनेन्ट-सी में 2877 मेगावॉट के कुल 1307 विकेन्द्रित सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।

डिस्कॉम्स चेयरमैन ने बताया कि कुसुम कम्पोनेन्ट-सी के अन्तर्गत फीडर लेवल सोलराइजेशन में भी राजस्थान डिस्कॉम्स देश में अग्रणी है। इसके अन्तर्गत प्रदेश में 2333 मेगावॉट क्षमता के 899 प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। जिनसे 1 लाख़ 41 हजार 589 किसानों को कृषि कार्य के लिए दिन में बिजली मिल रही हैl इस वर्ष के अंत तक कम्पोनेन्ट-सी में 5018 मेगावॉट के 1997 प्लांट स्थापित कराने का लक्ष्य है जिससे 3 लाख 62 हजार 197 कृषकों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा सकेगा।  

ऊर्जा मंत्री शहीरालाल नागर ने इस उपलब्धि के लिए जयपुर, जोधपुर एवं अजमेर विद्युत वितरण प्रबंधन एवं डिस्कॉम्स के सभी कार्मिकों को बधाई दी है।

Read More आर यू एच एस में एलर्जी क्लिनिक शुरू, देश में लगभग 20–30 प्रतिशत लोग किसी न किसी प्रकार की एलर्जी से प्रभावित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी पारियों व घातक गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स...
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ