व्यय एवं प्राप्तियों का अंक मिलान कार्य अब केवल ओआरएस मॉडल पर, पुरानी व्यवस्था समाप्त

बजट मैन्युअल के दिशा-निर्देशों के तहत व्यवस्था लागू की गई

व्यय एवं प्राप्तियों का अंक मिलान कार्य अब केवल ओआरएस मॉडल पर, पुरानी व्यवस्था समाप्त

राज्य सरकार ने बजट नियंत्रण अधिकारियों के लिए व्यय एवं प्राप्तियों का अंक मिलान कार्य अब केवल ओआरएस मॉडल के माध्यम से करने का निर्देश दिया है

जयपुर। राज्य सरकार ने बजट नियंत्रण अधिकारियों के लिए व्यय एवं प्राप्तियों का अंक मिलान कार्य अब केवल ओआरएस मॉडल के माध्यम से करने का निर्देश दिया है। महालेखाकार कार्यालय की ओर से ई-मेल पर आंकड़े भेजने की प्रक्रिया दिसम्बर 2024 से समाप्त कर दी गई है। वित्त विभाग के अनुसार, बजट नियंत्रण अधिकारियों को महालेखाकार राजस्थान, जयपुर द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से निर्धारित समय सारणी के अनुसार ऑनलाइन अंकमिलान करना अनिवार्य होगा। सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियमों तथा बजट मैन्युअल के दिशा-निर्देशों के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है। वित्त विभाग ने 28 फरवरी 2024 के आदेश के तहत इस प्रक्रिया को नियमित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया था।

अधिकारियों को ऑनलाइन अंकमिलान की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। यह कदम प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में उठाया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शरद पवार के साथ गठबंधन के बीच एनसीपी नेता का बड़ा बयान, हम महायुति के साथ रहेंगे : प्रफुल्ल शरद पवार के साथ गठबंधन के बीच एनसीपी नेता का बड़ा बयान, हम महायुति के साथ रहेंगे : प्रफुल्ल
मुंबई में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने साफ किया कि अजित पवार गुट महाराष्ट्र और केंद्र में बीजेपी-नेतृत्व वाली महायुति...
सिखों की नजरबंदी, अल्पसंख्यकों के खिलाफ पाकिस्तान का चीन के उइगरों वाला सीक्रेट ऑपरेशन
आज का भविष्यफल     
ऑडी कार एक्सीडेंट केस में पुलिस का बड़ा एक्शन : आरोपी को भगाने की साजिश में 7 लोग गिरफ्तार, साक्ष्य मिटाने का आरोप
दिन में पतंगों का आसमां से संवाद : शाम को लालटेन उत्सव, 14 जनवरी को लोक संस्कृति, पतंगबाजी और आतिशबाजी का दिखेगा अनूठा संगम
प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी : खेतों और गाड़ियों की छतों पर जमी बर्फ, जयपुर में सर्दी से एक की मौत
साइबर फ्रॉड (डिजिटल अरेस्ट) : 2025 में हजारों करोड़ की ठगी, हर राज्य का नागरिक निशाने पर; सबसे ज्यादा साइबर फ्रॉड का नुकसान महाराष्ट्र में