महात्मा गांधी नरेगा में मेट मजदूरी अब 255 रुपए प्रति दिवस
अशोक गहलोत ने मजदूरी बढ़ाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी है
महात्मा गांधी नरेगा में केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य के लिए प्रतिवर्ष अर्द्धकुशल श्रमिक की मजदूरी दर अधिसूचित की जाती है।
जयपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत राजस्थान में नियोजित मेट की प्रति दिवस मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश में कार्यरत मेटों को अब प्रति दिवस 255 रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मजदूरी बढ़ाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
गहलोत की मंजूरी से वर्ष 2023-24 हेतु महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत नियोजित मेटों की मजदूरी दर 240 रूपए प्रति दिवस से बढ़ाकर 255 रूपए प्रति दिवस की गई है। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी नरेगा में केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य के लिए प्रतिवर्ष अर्द्धकुशल श्रमिक की मजदूरी दर अधिसूचित की जाती है।
Tags: Mahatma Gandhi NREGA
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 19:37:40
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...

Comment List