ट्रक में मुर्गी फीड के कट्टों के बीच छिपाई 81 करोड़ की एमडी ड्रग जब्त : 6 तस्कर गिरफ्तार, मध्य प्रदेश में होनी थी सप्लाई

ट्रक के साथ रखते एस्कॉर्ट वाहन

ट्रक में मुर्गी फीड के कट्टों के बीच छिपाई 81 करोड़ की एमडी ड्रग जब्त : 6 तस्कर गिरफ्तार, मध्य प्रदेश में होनी थी सप्लाई

डीआरआई ने मामले में 6 आरोपियों को डिटेन किया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से डीआरआई की टीम करीब 2 माह से मादक पदार्थ तस्करों के पीछे लगी थी। 

सीकर।  राजस्व खुफि या निदेशालय  और स्थानीय पुलिस ने सोमवार देर रात डीडवाना-कुचामन स्टेट हाईवे पर टोल नाके के पास नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से मुर्गी फीड के कट्टों के बीच छिपाई गई 270 किलोग्राम एमडी ड्रग जब्त की है। बरामद मादक पदार्थ की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में  कीमत करीब 81 करोड़ रुÞपए बताई गई है। डीआरआई ने मामले में 6 आरोपियों को डिटेन किया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से डीआरआई की टीम करीब 2 माह से मादक पदार्थ तस्करों के पीछे लगी थी। 

टीम ने पहले एक फैक्ट्री पर दबिश दी, यहां से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इनसे पूछताछ में सामने आया कि फैक्ट्री से माल किसी दूसरे स्टेट में सप्लाई होने के ट्रक से निकल चुका है। इस पर टीम ने पीछा करना शुरू किया। 11से 12 जनवरी की रात टीम ने डीडवाना कुचामन  क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास महाराष्ट्र नंबर के ट्रक को  रोककर 270.30 किलोग्राम एमडी ड्रग बरामद की, जो मध्य प्रदेश में सप्लाई होने जा रही थी । 

ट्रक के साथ रखते एस्कॉर्ट वाहन
डिटेन किए आरोपी आरोपी दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं। जो पहले भी इस तरह की तस्करी में शामिल रह चुके हैं। आरोपी जब तस्करी के लिए निकलते हैं तो एक गाड़ी एस्कॉर्ट में रहती है। 

Tags: drug

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
वैशाली नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चार...
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड