चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया जनाना अस्पताल का औचक निरीक्षण

अस्पताल में जरूरी मरम्मत कार्य करवाया जाएगा

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया जनाना अस्पताल का औचक निरीक्षण

मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सभी ब्लॉक का दौरा किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

जयपुर। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर गुरुवार सुबह अचानक चांदपोल स्थित जनाना अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा मंत्री को अस्पताल में कई खामियां दिखाई दी। अस्पताल में आए दिन हो रहे प्लास्टर गिरने के हादसे की शिकायतें भी चिकित्सा मंत्री के सामने रखी गई।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से समन्वय कर अस्पताल में जरूरी मरम्मत कार्य करवाया जाएगा और जो भी कमियां है उसे दूर किया जाएगा। वही अस्पताल कर्मियों द्वारा अस्पताल अधीक्षक के खिलाफ खोले गए मोर्चे के बारे में चिकित्सा मंत्री ने कहा कि अभी तक मेरे समक्ष यह मामला नहीं आया है जैसे ही मुझ तक रिपोर्ट आएगी मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सभी ब्लॉक का दौरा किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद