महिला से दोस्ती करवाकर किया अपहरण, मारपीट कर रुपए हड़पने वाला बदमाश गिरफ्तार

परिवादी के संबंध में छेड़छाड़ करने की सूचना दी

महिला से दोस्ती करवाकर किया अपहरण, मारपीट कर रुपए हड़पने वाला बदमाश गिरफ्तार

वादी से 25 लाख रुपए नगद तथा 9500 रुपए ऑनलाइन प्राप्त करने के बाद परिवादी को अलवर के पास छोड़ दिया। परिवादी ने अपने परिचितों से सम्पर्क कर जयपुर आया।  

जयपुर। रामनगरिया थाना पुलिस ने महिला से दोस्ती करवाकर अपहरण व मारपीट कर रुपए हड़पने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से एक देशी कट्टा और 8.24 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपित अमर सिंह मीणा मेहन्दीपुर बालाजी दौसा का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त पूर्व तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 23 दिसम्बर 2024 को रवीना ने अपने परिचितों को परिवादी के संबंध में छेड़छाड़ करने की सूचना दी। जिस पर रवीना के परिचित लड़के परिवादी का जबरदस्ती अपहरण कर गाड़ी सहित अलवर ले गए। वारदात करने वाले आरोपियों ने परिवादी को अपने परिचितों के मकान पर बंधक बना कर रखा और उसे बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर तथा परिवादी के साथ मारपीट कर परिवादी के घर से 15 लाख रुपए नकद, परिवादी के परिचित से 10 लाख रुपए कुल 25 लाख रुपए नकद प्राप्त कर लिए तथा 9500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। परिवादी से 25 लाख रुपए नगद तथा 9500 रुपए ऑनलाइन प्राप्त करने के बाद परिवादी को अलवर के पास छोड़ दिया। परिवादी ने अपने परिचितों से सम्पर्क कर जयपुर आया।  

ऐसे आया पकड़ में
डीसीपी गौतम ने बताया कि गठित विशेष टीम ने परिवादी की निशानदेही से घटनास्थलों का निरीक्षण कर आरोपियों के ठहरने वाले स्थानों को चिन्हित किया गया। मुल्जिमों ने जयपुर शहर, अलवर, कोटा, सवाईमाधोपुर, दौसा में संभावित स्थानों पर दबिश दी और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गैंग के मुख्य सरगना अमर सिंह मीणा उर्फ  कल्लू की निशानदेही से एक देशी कटटा व 8.24 लाख रुपए बरामद किए। 

 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने पेट्रोल डीजल दामों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला...
कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाने से नहीं रुकेंगी किसानों की आत्महत्याएं, मूल कारण को दूर करने की आवश्यकता: क्रॉपलाइफ इंडिया
मसूद पेज़ेशकियन का ईरान के रक्षा ढांचे को आधुनिक बनाने का आग्रह, चेतावनी देते हुए कहा- शत्रु ने हासिल की नई तकनीकें और उपकरण
कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग  
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण और विद्युतीकरण में बनाई नई उपलब्धियां
राजस्थान को मिलेगी 200 नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बड़ा विस्तार
ओडिशा में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा