बदमाशों ने हथियार की नोक पर लूटी कार : जीपीएस ट्रैकिंग से 2 घंटे में पकड़ा, युवती गिरफ्तार

लोकेशन ट्रैस करना मुश्किल हो गया

बदमाशों ने हथियार की नोक पर लूटी कार : जीपीएस ट्रैकिंग से 2 घंटे में पकड़ा, युवती गिरफ्तार
कार में मालकिन का डॉगी भी बैठा हुआ था, जिसे बदमाश अपने साथ ले गए। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, तुरंत कार्रवाई शुरू हुई। 

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। एक स्कूल संचालिका के ड्राइवर को हथियार दिखाकर युवती समेत 3 बदमाशों ने कार लूट ली। हैरानी की बात यह रही कि कार में मालकिन का डॉगी भी बैठा हुआ था, जिसे बदमाश अपने साथ ले गए। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, तुरंत कार्रवाई शुरू हुई। 

थानाधिकारी राजेश गौतम ने बताया कि कार चालक दलेन बर्मन सुबह तरह स्कूल संचालिका के डॉगी को घुमाने के लिए कार लेकर निकला था। उन्होंने जैसे ही कार स्टार्ट की बदमाशों ने घेराबंदी कर ली। इसके तुरंत बाद गैंग का दूसरा सदस्य और एक युवती भी कार में सवार हो गए और वाहन लेकर फरार हो गए। जीपीएस लोकेशन से पता चला कि कार दिल्ली रोड की तरफ बढ़ रही है। पुलिस ने तुरंत पीछा शुरू किया, लेकिन बदमाशों ने जीपीएस बंद कर दिया, जिससे लोकेशन ट्रैस करना मुश्किल हो गया।

नाकाबंदी से पकड़े गए
पुलिस ने जीपीएस की अंतिम लोकेशन के आधार पर कार की तलाश जारी रखी और शाहपुरा पुलिस की मदद से इलाके में नाकाबंदी करवाई। करीब दो घंटे की मशक्तत के बाद पुलिस ने कार और एक युवती को पकड़ लिया, जबकि बदमाश भाग गए। गिरफ्तार युवती की पहचान नवसीरत कौर पंजाब के रूप में हुई है। फरार साथियों के नाम लवजीत सिंह और कोमल सिंह कौर हैं। पुलिस ने इनके संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। 

Tags: looted

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना