थर्ड ग्रेड शिक्षक तबादलों पर मंत्री के जबाव पर विधायक ने जताई आपत्ति

मंत्री बोले: दिव्यांग, बीमार और जरूरतमंद शिक्षकों को डेपुटेशन पर भेजेंगे

थर्ड ग्रेड शिक्षक तबादलों पर मंत्री के जबाव पर विधायक ने जताई आपत्ति
थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं होने पर पब्बाराम बिश्नोई ने आपत्ति जताई।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर मुद्दे पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के जवाब पर विधायक पब्बाराम ने आपत्ति जताते हुए स्पष्ट जवाब की मांग की।
प्रश्नकाल में विधानसभा में फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने थर्ड ग्रेड ट्रांसफर खोलने को लेकर सवाल किया। पब्बाराम ने कहा कि क्या सरकार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर नीति बनाना चाहती है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि दिव्यांगों को घर के नजदीक रखेंगे लेकिन सब लोगों को नही रखेंगे। सरकार 100 प्रतिशत दृष्टि बाधित, 100 प्रतिशत मुख बधिर, 90 प्रतिशत ऑर्थोपेडिक दिव्यांग शिक्षकों को जहां तबादले चाहेंगे,वहां लगाएंगे। जहां रिक्त स्थान नहीं होगा उन्हें नजदीक लगाएंगे।
पिछली बार बहुत सारे डेपुटेशन किए गए थे। जयपुर में डेपुटेशन पर बड़ी संख्या में लगे हुए थे। अब दिव्यांग, बीमार, जरूरतमंद शिक्षकों को डेपुटेशन पर भेजा जाएगा। अनावश्यक रूप से डेपुटेशन पर लगे हुए शिक्षकों का डेपुटेशन निरस्त करेंगे। थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं होने पर पब्बाराम बिश्नोई ने आपत्ति जताई।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस