केरल की 16वीं विधानसभा का सत्र शुरू, नवनिर्वाचित विधायकों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली  

शुक्रवार को होगा स्पीकर का चुनाव

केरल की 16वीं विधानसभा का सत्र शुरू, नवनिर्वाचित विधायकों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली  
केरल की 16वीं विधानसभा की पहली बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों ने पद की शपथ ली। इस सत्र में मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन और पिनराई विजयन मौजूद रहे। भाजपा के तीन विधायकों के शपथ ग्रहण के साथ पार्टी ने इसे ऐतिहासिक बताया और बी.बी. गोपाकुमार को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा की 16वीं विधानसभा की पहली बैठक गुरुवार सुबह नौ बजे यहां विधानसभा परिसर में शुरू हुई, जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों ने अस्थायी अध्यक्ष जी. सुधाकरन की देखरेख में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधायकों को वर्णक्रम के अनुसार शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन, विपक्ष के नेता पिनराई विजयन तथा सत्तारूढ़ संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ), वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्य उपस्थित थे। वर्ष 2026 केरल विधानसभा चुनाव के बाद नयी विधानसभा के गठन को औपचारिक रूप देने के लिए यह बैठक आयोजित की गयी।

बैठक शुरू होने से पहले सत्तापक्ष के वरिष्ठतम विधायक जी. सुधाकरन ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से शपथ लेने के बाद अस्थायी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और अन्य वरिष्ठ नेताओं के उनसे पहले शपथ लेने को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि उनकी ऐसी बहसों में कोई रुचि नहीं है और वह सभी विधायकों को समान दृष्टि से देखते हैं। नयी विधानसभा की पहली बैठक केवल शपथ ग्रहण के लिए बुलाई गई थी। सदन की शुक्रवार को पुनः बैठक होगी, जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर का अभिभाषण 29 मई को होगा, जबकि अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा एक से तीन जून तक चलेगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित तीन विधायक राजीव चंद्रशेखर, वी. मुरलीधरन और बी. बी. गोपाकुमार पलायम स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद विधानसभा पहुंचे। भाजपा ने अपने विधायकों के शपथ ग्रहण को केरल की राजनीति में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए राज्यभर में समारोह आयोजित करने की भी योजना बनायी है। भाजपा के केरल प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन वर्ष 2026 विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने वाले प्रमुख भाजपा नेताओं में शामिल हैं। श्री बी. बी. गोपाकुमार की चथन्नूर से जीत कोल्लम जिले में भाजपा की पहली विधानसभा सीट मानी जा रही है। इस बीच, भाजपा ने शुक्रवार को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए चथन्नूर विधायक बी. बी. गोपाकुमार को अपना उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल