ईआरसीपी पर झूंठ बोलकर गुमराह नहीं करें मोदी, सरकार जारी करे श्वेतपत्र : जूली

आज भी आंसू गैस की गोले और पानी की बौछार की जा रही है

स्कूलों में पेपर चल रहे हैं लेकिन उनके पेपर छुड़ाकर स्कूलों की छुट्टी करके बसों में भर के लोगों को लाया गया।

जयपुर। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीएम मोदी के जयपुर दौरे पर जुबानी हमला बोला। जूली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज राजस्थान का दौरा किया और कई लोकार्पणों शिलान्यास किए। मोदी से पूछना चाहूंगा कि आज प्रधानमंत्री होकर भी आप झूठ बोलकर बोल रहे हैं, कि ईआरसीपी को कांग्रेस ने अटकाने का काम किया, लेकिन यह अटकाने का काम केंद्र सरकार और पीएम मोदी ने किया। आज जो एमओयू किए हैं उसका भी जनता के सामने नहीं रखेंगे। पीएम मोदी सरकार में आने से पहले कई जुमले दिए, वह आज भी पूरे नहीं हुए। किसान दिल्ली की बॉर्डर पर बैठा है, लेकिन आज भी आंसू गैस की गोले और पानी की बौछार की जा रही है। 

किसान सम्मान निधि 12 हजार देने की घोषणा की थी अभी तक नहीं दी। हरियाणा के बराबर पेट्रोल डीजल करने की बात कही थी, लेकिन नहीं किया। गेहूं का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया। नेशनलाइज्ड बैंकों की कर्ज माफ की बात कही थी, लेकिन वहां भी नहीं किया। एसडीएम और तहसीलदार से जिलों से बसें भर भर के आज लोगों को लाया गया। स्कूलों में पेपर चल रहे हैं, लेकिन उनके पेपर छुड़ाकर स्कूलों की छुट्टी करके बसों में भर के लोगों को लाया गया। राजस्थान में जो वादे किए थे वह समय पर पूरे नहीं किय। ईआरसीपी पीकेसी का नाम लेकर गुमराह कर रहे। सरकार इसका श्वेत पत्र जारी करें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा का दिव्य उत्सव   जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा का दिव्य उत्सव  
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह...
NEET-UG पेपर लीक: CBI का बड़ा खुलासा, केमिस्ट्री के प्रश्न खरीदने के लिए दिए गए थे 5 लाख रुपये
ईरान : बच्चों के कैंसर अस्पताल के पास अमेरिकी हमला, 211 मरीज प्रभावित
गोविन्द देव जी मंदिर में निकली रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सलमान खान ने सबसे पहले समझ ली थी सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की लव स्टोरी, कपल ने किया खुलासा
केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल और विमान ईंधन पर 7₹ 'टैक्स' बढ़ाया, पेट्रोल पर 1.5₹ की कटौती
एएनटीएफ ने एक ही दिन में दो बड़े अभियान में पकड़े दो इनामी अपराधी, जानें पूरा मामला