प्रदेश में मॉनसून की हुई एंट्री, आज जयपुर सहित 28 जिलों में बारिश होने के आसार 

मौसम केंद्र जयपुर ने माॅनूसन की एंट्री की घोषणा की

प्रदेश में मॉनसून की हुई एंट्री, आज जयपुर सहित 28 जिलों में बारिश होने के आसार 
प्रदेश में पिछले 5 दिनों से प्री माॅनसून सक्रिय था, लेकिन आज बुधवार को करीब एक बजे प्रदेश के दक्षिणी भाग से माॅनसून ने प्रदेश में एंट्री कर ली है।

जयपुर। प्रदेश में पिछले 5 दिनों से प्री मानसून सक्रिय था लेकिन आज बुधवार को करीब एक बजे प्रदेश के दक्षिणी भाग से मानसून ने प्रदेश में एंट्री कर ली है। अबकी बार मानसून तय समय से एक सप्ताह पहले प्रदेश में एंटर हुआ है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले दो दिन (16 और 17 जून) में मानसून राजस्थान की सीमा पर पहुंच गया था। बुधवार को करीब एक बजे मौसम केंद्र जयपुर ने मानूसन की एंट्री की घोषणा की। पहले ही दिन ही मानसून ने प्रदेश के आधे से अधिक हिस्से को कवर कर लिया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पहले दिन उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौडगढ़, झालावाड़, बारां, सिरोही, बाड़मेर, जोधपुर, अजमेर, भीलवाड़ा में मानसून की बारिश हो रही है। हालांकि जयपुर सहित कई जिलों में अभी उमस भरी गर्मी सता रही है लेकिन शाम तक बारिश के आसार हैं।

मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार मानसून इस बार 7 दिन पहले आया है। सामान्य तौर पर एंट्री 25 जून के आसपास होती है। राज्य में अगले 5-7 दिन उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं मौसम केंद्र ने आज भी 28 जिलों में बारिश की जताई है। इनमें से 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। जयपुर सहित कई जिलों में बुधवार सुबह से ही रुक-रुककर हल्की बरसात हो रही है। वहीं, सिरोही में बुधवार सुबह करीब 4 घंटे तक लगातार बरसात हुई। लगातार बरसात से तापमान में भी गिरावट हो रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली
बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर बाइक से जा रहे दो भाइयों पर हमला करने के साथ पैरों मेंं गोली...
इंग्लैंड दौरे पर अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे वैभव सूर्यवंशी, आईसीसी और ईसीबी के अंडर-16 सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, आमने सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान और फिर....
बैरियर-फ्री टोल प्रणाली लागू : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अब सरपट दौडेंगे वाहन, बिना रुके कटेगा टोल
फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल
संविधान पर सीधा आघात था आपातकाल, मोदी ने कहा- संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है लोकतंत्र
शादी समारोह खूनी संघर्ष में बदला : युवक की पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया डिटेन