प्रदेश में मानसून का दौर जारी : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत 

जयपुर, सवाईमाधोपुर सहित कई जिलों में बारिश हो रही 

प्रदेश में मानसून का दौर जारी : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत 

प्रदेश में मानसून का दौर लगातार जारी है।

जयपुर। प्रदेश में मानसून का दौर लगातार जारी है। इसके चलते कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश हो रही है। आज भी जयपुर, सवाईमाधोपुर सहित कई जिलों में बारिश हो रही है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं राजस्थान में आज चार जिलों (बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़) में भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) की चेतावनी जारी की है। शनिवार सुबह सवाई माधोपुर में तीन घंटे तेज बारिश हुई। इससे शहर के बाजार में घुटनों तक पानी भर गया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित श्याम वाटिका, जिला कलेक्टर ऑफिस परिसर सहित तमाम इलाके लबालब हो गए। वहीं राजधानी जयपुर में भी 12 बजे बाद मौसम बदला और घने बादलों के छाने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया। राज्य में इस बार मानसून सीजन में अब तक 135 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है।

अगले कुछ दिन बारिश का दौर जारी रहेगा :

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, अगले 2-3 दिन कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मानसून की ट्रफ लाइन अभी जयपुर, बीकानेर से होकर गुजर रही है। इस कारण भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में अगले कुछ दिन बारिश का दौर जारी रहेगा।

 

Read More पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला